फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Entertainment News Live Updates: फिल्म की सफलता का जश्न मनाते नजर आए आर माधवन, राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी

Wed, 20 Jul 2022 05:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 20 Jul 2022 05:53 PM IST
खास बातें

Entertainment News Live Updates:मनोरंजन जगत में हर पल कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। नई फिल्मों की रिलीज से लेकर सेलिब्रिटी अपडेट तक, ट्रेलर रिलीज हो या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म जगत में अक्सर हलचल देखने को मिलती रहती है। फिल्मी दुनिया की इन्हीं छोटी- बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़े मनोरंजन जगत की खबरों से जुड़ा यह लाइव अपडेट- 

 

विज्ञापन
Entertainment News Live Updates Bollywood TV Hollywood Latest News in Hindi 20 july
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाइव अपडेट

05:52 PM, 20-Jul-2022

पुष्पा 2 में हुई बॉलीवुड अभिनेता की एंट्री

जानकारी के मुताबिक चंदन तस्कर पुष्पाराज की कहानी को उत्तर भारत से जोड़ने की तरकीब निकाली गई है और फिल्म में हिंदी सिनेमा के नामचीन सितारे मनोज बाजपेयी को भी जोड़ने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। ऐसा हुआ तो फिल्म ‘पुष्पा पार्ट 2’ में ही मनोज बाजपेयी के किरदार की एंट्री हो जाएगी और यही वह किरदार होगा जो इस फिल्म को इसकी तीसरी कड़ी तक ले जाएगा। पढ़ें पूरी खबर..
05:08 PM, 20-Jul-2022

सुष्मिता सेन का नया पोस्ट

विज्ञापन
03:43 PM, 20-Jul-2022

जुबीन गर्ग को लगी चोट

जाने-माने गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग को बुधवार को सिर में चोट लग गई। इस वजह से उनको असम के डिब्रूगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ जिले के उपायुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि जुबीन गर्ग को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हों। सीएम का यह भी निर्देश है कि अगर आवश्यकता हो तो सिंगर को इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए गुवाहाटी या फिर राज्य के बाहर ले जाने की व्यवस्था की जाए। पढ़िए पूरी खबर...
02:11 PM, 20-Jul-2022

'पैडमैन' की प्रोड्यूसर के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस

करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में करीब आठ महीने जेल की हवा खा चुकीं फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। पढ़िए पूरी खबर...
01:01 PM, 20-Jul-2022

केआरके का तंज

रुपये की कीमत को फिसलता देख जहां विपक्ष, केंद्र को लगातार आड़े हाथ ले रहा है। वहीं अब कमाल आर खान ने भी इस पर अपना बयान दिया है। खुद को फिल्म क्रिटिक्स कहने वाले केआरके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और इस मुद्दे पर चुप्पी साधने वाले बॉलीवुड अभिनेताओं पर तंज कसा है। पढ़िए केआके का पूरा ट्वीट
11:59 AM, 20-Jul-2022

कल आएगा लाइगर का ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 20-Jul-2022

अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी रॉकेट्री

09:10 AM, 20-Jul-2022

क्या सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर राजीव सेन को किया अनफॉलो?

राजीव सेन ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कहा कि कई खबरों में यह कहा जा रहा है कि मेरी बहन ने मुझे इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, हकीकत यह है कि उन्होंने कभी मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो ही नहीं किया। इस खबर ने मुझे चौंका दिया है और इसका सच बताने की जरूरत है। दूसरी बात कि सुष्मिता केवल ट्विटर पर ही मुझे फॉलो करती हैं और वह भी लंबे समय से।”
09:03 AM, 20-Jul-2022
राजकुमार राव की फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' रिलीज हो गई है। इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ सान्या मल्होत्रा बेहतरीन रोल में नजर आई हैं। बता दें कि रावकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की एकसाथ ये पहली फिल्म है। ओपनिंग डे पर तो इस फिल्म ने बढ़िया कमाई की है और पहले वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई ठीक-ठाक ही रही है। तो चलिए जानते हैं कि इस 'हिट द फर्स्ट केस' ने अब तक कितने करोड़ की कमाई की
08:53 AM, 20-Jul-2022

Entertainment News Live Updates: फिल्म की सफलता का जश्न मनाते नजर आए आर माधवन, राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी

आर माधवन और नंबी नारायणन 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' की सफलता का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा करते हुए आर माधवन लिखते हैं, 'जब सफलता, खुशी में तब्दील हो जाती है और पूरा परिवार एक साथ जश्न मनाता है। इस तस्वीर का सही अर्थ केवल वही समझ पाएंगे जो नंबी सर के परिवार को जानते हैं। मेरे लिए यह मिशन पूरा हुआ।'
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed