फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Entertainment News Live Updates: ईद पर सलमान ने फैंस को किया निराश, फ्रेंच फिल्मों में डेब्यू करेंगे जॉनी डेप

Mon, 11 Jul 2022 05:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 11 Jul 2022 05:07 PM IST
खास बातें

Entertainment News Live Updates : मनोरंजन जगत में हर दिन हर पल कुछ ना कुछ नया होता ही रहता है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री हो बॉलीवुड या हॉलीवुड सिने जगत की हर छोटी- बड़ी खबरों के लिए पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरों से जुड़ा यह एंटरटेनमेंट लाइव ब्लॉग-

विज्ञापन
Entertainment News Live Updates Bollywood TV Hollywood Latest News In Hindi 11 July
सलमान खान, जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:39 PM, 11-Jul-2022

लीना मणिमेकलई समेत ङट के खिलाफ जारी समन

देशभर में इन दिनों फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में अब दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई और अन्य को 6 अगस्त के लिए समन जारी किया है। 

04:11 PM, 11-Jul-2022

जॉन की पहली मलयालम फिल्म की रिलीज डेट घोषित

                                                 
                

                                                 
                निर्माता के रूप में बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की पहली मलयालम फिल्म "माइक" की रिलीज डेट जारी हो चुकी है। यह फिल्म 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
                                                 
                

                                                 
                
विज्ञापन
03:13 PM, 11-Jul-2022

रोहित शेट्टी ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी अपनी फिल्मों के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले रोहित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इसी क्रम में रोहित ने अपनी तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। 

02:45 PM, 11-Jul-2022

खत्म हुई यशोदा की शूटिंग

सामंधा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म 'यशोदा' की शूटिंग खत्म हो गई है। मेकर्स की तरफ से एक ट्वीट कर यह जानकारी फैंस को दी गई है। बता दें कि 'यशोदा' 12 अगस्त को रिलीज होने वाली हैं। लेकिन कई रिपोर्ट्स में दावा है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती है।
 
12:38 PM, 11-Jul-2022

तेहरान का फर्स्ट लुक टीजर आउट

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम जल्द ही अपनी फिल्म तेहरान में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला टीजर लुक जारी किया गया है, जिसे अभिनेता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 
12:36 PM, 11-Jul-2022

बीटीएस फैंस का इंतजार खत्म

कोरियन पॉप सुपरबैंड बीटीएस सदस्य जे होप के पहले सिंगल एल्बम जैक इन द बॉक्स के नए गीत आर्सन का पोस्टर सामने आ गया है। सामने आई तस्वीरों में पॉपस्टार फायरी लुक में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:01 PM, 11-Jul-2022

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सोनल कपूर की डिलीवरी की खबर

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके अभिनेत्री सोनम कपूर अस्पताल में एक बच्चे के साथ दिख रही है। तस्वीर को देख कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को जन्म दे दिया है। हालांकि, यह खबर और तस्वीर पूरी तरह से फेक है। यह तस्वीर एडिट की गई है। 
09:43 AM, 11-Jul-2022

इस बार नहीं आएगा बिग बॉस ओटीटी 2!

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 2 अगस्त में प्रसारित नहीं किया जाएगा। बिग बॉस 16 के चलते इस शो में देरी हो सकती है। 

 

09:11 AM, 11-Jul-2022

एंबर हर्ड पर दर्ज होगा मुकदमा

अभिनेत्री एंबर हर्ड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक एंबर हर्ड की बीमा कंपनी ने उस हर्जाने भुगतान करने से मना कर दिया है, जो हर्ड को जॉनी डेप को देना था। साथ ही एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बीमा कंपनी एंबर कर केस करने की तैयारी में है। 
07:58 AM, 11-Jul-2022

फ्रेंच फिल्मों में डेब्यू करेंगे जॉनी डेप

मशहूर हॉलीवुड एक्टर बीते कई समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पूर्व पत्नी के खिलाफ मानहानि केस के चलते अभिनेता जमकर सुर्खियों में रहे। इसी बीच अब एक्टर ने जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। जॉनी जल्द ही फ्रेंच फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं।  
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed