फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT 2 LIVE: बिग बॉस में गाली-गलौज नहीं कर सकेंगे प्रतिभागी, सलमान ने सख्ती से दी यह हिदायत

Sun, 18 Jun 2023 12:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Jun 2023 12:32 AM IST
खास बातें

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' ओटीटी के दूसरे सीजन का शुभारंभ हो चुका है। शो में प्रथम प्रतिभागी के रूप में फलक नाज की एंट्री हो गई है। शो में इस बार 13 प्रतिभागी होंगे।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 2 LIVE: Salman Khan Show Second Season Telecast on jiocinema Know about contestants entry
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:31 AM, 18-Jun-2023
पूजा भट्ट की भी हुई एंट्री
बिग बॉस ओटीटी 2 की छठी प्रतिभागी मनीषा रानी बनीं हैं। वहीं, सातवें कंटेस्टेंट जैड हदीद बने हैं। आलिया सिद्दीकी ने भी सलमान खान के इस शो में एंट्री ली है। सलमान खान के बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबीका 9वीं कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा अविनाश सचदेव दसवें प्रतिभागी हैं। इसके अलावा अविनाश की एक्स गर्लफ्रेंड पलक पुरसवानी भी शो में आई हैं। शो में पुनीत की भी एंट्री हुई है। पुनीत खुद को कॉमेडी का सुपरस्टार कहते हैं, वहीं फैंस उन्हें पुनीत सुपरस्टार कह रहे हैं। इसके अलावा शो में पूजा भट्ट की भी एंट्री हो गई है। पूजा भट्ट को एक लाख 50 हजार बीबी करेंसी मिली है। 
10:44 PM, 17-Jun-2023
साइरस ब्रोचा हैं पांचवें प्रतिभागी
'बिग बॉस ओटीटी 2' में पांचवे प्रतिभागी के रूप में साइरस ब्रोचा ने एंट्री ली है। साइरस ब्रोचा, अपने इंट्रो वीडियो में अलग अलग किरदारों में नजर आते हैं। वो पुष्पा से लेकर चाची तक का रोल निभाते दिखते हैं।
विज्ञापन
10:21 PM, 17-Jun-2023
चौथी प्रतिभागी बनीं आकांक्षा पुरी
बिग बॉस ओटीटी 2 की चौथी प्रतिभागी आकांक्षा पुरी हैं। आकांक्षा पुरी को तीखी पुरी का हैशटैग दिया गया था। आकांक्षा, बाहुबली के गाने मनोहरी पर डांस परफॉर्मेंस देती हैं और सभी का दिल जीत लेती हैं।
09:44 PM, 17-Jun-2023
सलमान खान-जिया शंकर-अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं दूसरे और तीसरे प्रतिभागी
बिग बॉस ओटीटी 2 की दूसरी कंटेस्टेंट जिया शंकर हैं, जो हाल ही में फिल्म वेड में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं तीसरे प्रतिभागी 'फुकरा इंसान' अभिषेक मल्हान हैं।
09:30 PM, 17-Jun-2023
इस बार मिलेंगे झटके!
इस बार सनी लियोनी, पूजा भट्ट, अजय जडेजा, एमसी स्टैन, दिबांग और संदीप सिकंद जनता की आवाज बने नजर आए हैं। शो के 13वें प्रतिभागी की एंट्री इन्हीं जनता की आवाज के जरिए होगी। सलमान खान का कहना है कि इस बार जनता की ही चलेगी और इस बार घर में जा रहे हैं 13 लोग। सलमान ने कहा कि यह सीजन वाकई हटके है और इस बार काफी बड़े झटके भी मिलेंगे।
09:26 PM, 17-Jun-2023
फलक नाज-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शो के दौरान सलमान खान फलक नाज के परिवार से भी मिले। इस दौरान फलक के भाई भी आए, जो कि स्पेशल चाइल्ड हैं। सलमान खान ने फलक के भाई से काफी बातें कीं। बता दें कि शो में जनता ने फलक को नौवीं रैंक पर रखा। लेकिन, इस बार जनता की आवाज बने जज ने उनकी रैंक में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:14 PM, 17-Jun-2023
फलक नाज-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने किया फलक नाज का स्वागत
शो में फलक नाज की एंट्री हो गई है। सलमान खान ने फलक नाज का शानदार अंदाज में परिचय कराया। इस दौरान फलक काफी भावुक हुईं। फलक, तुनीषा सुसाइड केस के दौरान परिवार और खुद पर आई मुसीबतों को याद कर भावुक भी होती नजर आईं। फलक ने सलमान से कहा, 'मैं इस शो में आपसे काफी कुछ सीखने भी आई हूं।'
09:08 PM, 17-Jun-2023
मजेदार है इस बार टैगलाइन
इंतजार खत्म हो गया है और बिग बॉस ओटीटी शुरू हो चुका है। शो की शुरुआत में सलमान खान मंच पर पूजा भट्ट को शो के नियम कानून समझाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस बार की टैगलाइन है- 'इस बार इतनी लगेगी कि जनता की मदद लगेगी'।
08:08 PM, 17-Jun-2023
कब और कहां देखें?
सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। आज रात नौ बजे इसका प्रीमियर होगा। इस शो को जियो सिनेमा पर बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में देखा जा सकेगा। 
07:57 PM, 17-Jun-2023
नजर आया सलमान का धमाकेदार अंदाज
जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की गई है। इसमें सलमान खान स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जनता, बिग बॉस ओटीटी के हैंगओवर के लिए हो जाओ रेडी, क्योंकि इस बार आप हैं असली बॉस।'
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed