फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir Ayodhya Live: अंबानी परिवार ने रामलला के दर्शन के बाद मंदिर के बाहर ली तस्वीर, दिए जलने हुए शुरू

Mon, 22 Jan 2024 06:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Jan 2024 06:07 PM IST
खास बातें

Ayodhya Ram Mandir Puja Time: आज 22 जनवरी को श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह संपन्न हुआ है। फिल्म जगत के तमाम सितारे भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

विज्ञापन
Ram Mandir Live Updates Bollywood South Actors Visit at Ayodhya Pran Pratishtha News in Hindi
बॉलीवुड सितारे - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:03 PM, 22-Jan-2024
अयोध्या राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में आज दीवाली मनाई जाएगी। लोगों ने दीपों को जलाना शुरू कर दिया है। आज पूरी अयोध्या दीपों की जगमगाहट से रोशन होती नजर आएगी। 
06:01 PM, 22-Jan-2024
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा और दर्शन के बाद अंबानी परिवार ने मंदिर के बाहर परिवार संग तस्वीर ली है। तस्सीरों से सभी हंसते मुस्कुराते और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
03:52 PM, 22-Jan-2024
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मिले पीएम - फोटो : सोशल मीडिया
बिगी और रजनीकांत से मिले पीएम
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रजनीकांत और अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। पीएम ने दोनों दिग्गज सितारों से हालचाल जाना।
02:13 PM, 22-Jan-2024
खुशी से झूमे सितारे
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। रामलला की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के कई सितारे आए। सभी ने एक साथ फोटोग्राफर्स को पोज दिए। ये सितारे भव्य राम मंदिर परिसर में सेल्फी ले रहे थे, उसी दौरान इन्हें कैमरे में कैद किया गया। तस्वीर में सितारों की खुशी देखते बन रही है।
02:05 PM, 22-Jan-2024
रामलला की पहली तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मंदिर देख भावुक हुए हरिहरन
मंदिर दर्शन के बाद सिंगर कंपोजर हरिहरन भावुक होते नजर आए। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। गायक ने कहा, 'मैं इस खुशी को शब्दों से बयान नहीं कर सकता हूं'। उनके अलावा सोनू निगम भी काफी भावुक नजर आए। इनके अलावा कैलाश खेर भी अपनी खुशी का इजहार करते नजर आए। 
 
 
12:27 PM, 22-Jan-2024
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा - फोटो : एएनआई
मुकेश अंबानी, नीता अंबानी भी पहुंचे अयोध्या
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी पहुंच चुके हैं। उनके अलावा ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पिरामल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 22-Jan-2024
सोनू निगम, विवेक ओबेरॉय और अनु मलिक - फोटो : एएनआई
अनु मलिक और विवेक ओबेरॉय भी पहुंचे
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए सोनू सोनू निगम के साथ विवेक ओबरॉय भी नजर आए। उनके अलावा गायक और संगीतकार मलिक भी कार्यक्रम में दिखे।
 
12:14 PM, 22-Jan-2024
शंकर महादेवन, सोनू निगम - फोटो : पीटीआई
सोनू निगम ने दी प्रस्तुति
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सोनू निगम ने सुंदर प्रस्तुति दी। गायक ने रामायण की चैपाईयां गायी। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने राम सियाराम गाना भी गाया। उनके अलावा सिंगर शंकर महादेवन ने भी खूबसूरत प्रस्तुति से दिल जीत लिया।
11:09 AM, 22-Jan-2024
आलिया-रणबीर, कैटरीना-विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की-कैट, आलिया-रणबीर ने की ई-रिक्शा की सवारी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए सितारे भी अयोध्या पहुंचे हैं। धीरे-धीरे सभी सेलेब्स श्रीराम मंदिर परिसर तक पहुंच रहे हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को ई-रिक्शा की सवारी करते देखा गया।
11:03 AM, 22-Jan-2024
प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुईं हेमा मालिनी
उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। उन्हें होटल से बाहर आते हुए देखा गया। अभिनेत्री होटल से निकल कर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रवाना हुई हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed