फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asha Bhosle Death News: आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, दर्शनों के लिए उमड़े लोग

Mon, 13 Apr 2026 06:55 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 13 Apr 2026 06:55 AM IST
खास बातें

Asha Bhosle Death Update Live: दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार दोपहर 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक और सोनू निगम से लेकर श्रेया घोषाल तक; हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। दिग्गज गायिका का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

विज्ञापन
Asha Bhosle Passed Away Live Family Age Songs Celebs Reaction News in Hindi
आशा भोसले (1933- 2026) - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:53 AM, 13-Apr-2026

आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने बताया कि जो लोग उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, वे सुबह 11 बजे लोअर परेल में उनके घर 'कासा ग्रांडे' आ सकते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में होगा।
11:27 PM, 12-Apr-2026

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा करते हुए दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। उन्हें याद किया है। साथ ही एक भावुक संदेश भी साझा किया है।
 

विज्ञापन
10:19 PM, 12-Apr-2026

जैकी श्रॉफ भी अंतिम दर्शन के लिए आशा भोसले के घर पहुंच गए

जैकी श्रॉफ गायिका आशा भोसले से अक्सर मिलने आया करते थे। निधन की खबर सुनकर जैकी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। 

 

09:01 PM, 12-Apr-2026

शबाना आजमी और जावेद अख्तर आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इनके अलावा विद्या बालन भी आशा भोसले के आवास पर नजर आईं। 
 

08:54 PM, 12-Apr-2026

सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

सलमान खान ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘भारतीय संगीत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। आशा जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। एक ऐसी आवाज जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। आपके गीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।’
 
08:20 PM, 12-Apr-2026

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले के अंतिम दर्शन किए

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार जनों से मुलाकात की। आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
07:37 PM, 12-Apr-2026

गीतकार समीर अनजान ने किया आशा भोसले को याद

गीतकार समीर अनजान ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताया। 
 
07:30 PM, 12-Apr-2026

सनी देओल और गायक हरिहरन ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

अभिनेता सनी देओल और गायक हरिहरन से आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। 
   
 

06:57 PM, 12-Apr-2026

देवेंद्र फडणवीस भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस भी आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनका काफिला आशा भोसले के घर पर देखा गया। 

 

06:09 PM, 12-Apr-2026

आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे सेलेब्स

आशा भोसले का पार्थिव शरीर परिवार वाले घर लेकर आ गए। उनके घर पर कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। यह सभी आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।  
 

 
 

Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed