Akanksha Dubey News Live: आकांक्षा मामले में नया मोड़, मां बोलीं- समर और उसका भाई तीन साल से कर रहे थे परेशान
{"_id":"64210a7802da38f56d038d43","slug":"akanksha-dubey-suicide-case-bhojpuri-actress-death-police-investigation-going-on-checking-mobile-2023-03-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Akanksha Dubey News Live: आकांक्षा मामले में नया मोड़, मां बोलीं- समर और उसका भाई तीन साल से कर रहे थे परेशान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mon, 27 Mar 2023 10:27 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 27 Mar 2023 10:27 PM IST
खास बातें
Akanksha Dubey News Today Live Updates in Hindi : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे आज वाराणसी पहुंच गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए सिंगर समर सिंह को दोषी ठहराया है। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह ने अपने भाई के साथ मिलकर आकांक्षा की हत्या की है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे-समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
10:23 PM, 27-Mar-2023
तीन साल से कर रहे थे परेशान
आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अभिनेत्री की मां ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक उनकी बेटी को पिछले तीन साल से गायक व उसके भाई की ओर प्रताड़ित किया जा रहा था।08:03 PM, 27-Mar-2023
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक्ट्रेस की मां ने समर सिंह और उनके भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री के मां के मुताबिक आकांक्षा को 21 मार्च को समर के भाई संजय सिंह ने जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि इस बारे में खुद उनकी बेटी ने फोन करके बताया था।
विज्ञापन
06:20 PM, 27-Mar-2023
भोजुपरी अभिनेत्री पूनम दुबे का रिएक्शन आया सामने
आकांक्षा दुबे के आत्महत्या करने के बाद अभिनेत्री पूनम दुबे का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने अपने पोस्ट में अमें गुस्सा जाहिर करते हुए इस दुनिया के लोगों को नकली बताया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस दुनिया के फेक लोगों के बारे में नहीं बल्कि अपने मां-पिता के बारे में सोचना चाहिए।05:07 PM, 27-Mar-2023
आकांक्षा दुबे की मां का रो-रोकर बुरा हाल
दिवंगत भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां का रो-रोकल बुरा हाल है। बेटी की मौत का जिम्मेदार वह समर सिंह को ठहरा रही हैं। आकांक्षा की मां मधु दुबे का कहना है कि 'अभिनय के क्षेत्र में मेरी फूल सी बच्ची आकांक्षा ने अपनी प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम बनाया था। समर सिंह ने मेरी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। वह आकांक्षा से इतनी बेरहमी से पेश आता था कि ऐसा दुश्मन भी नहीं करते हैं।' यह कहते हुए सोमवार को वाराणसी के सारनाथ थाने में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे दहाड़े मार कर रोने लगीं।
02:23 PM, 27-Mar-2023
आकांक्षा को मिली थी हत्या की धमकी?
मधु दुबे का कहना है कि आकांक्षा ने रो-रोकर उन्हें सबकुछ बताया था। बीते 21 मार्च को आकांक्षा बस्ती में शूटिंग कर रही थीं, तब मोबाइल पर भोजपुरी गायक समर के भाई संजय सिंह का फोन आया था। फोन पर धमकी दे रहा था कि तुमको जान से मरवा देंगे। आकांक्षा की असिस्टेंट रेखा ने भी बताया कि मैडम सेट पर जोर-जोर से रही थीं। बता दें कि समर सिंह रविवार रात से ही गायब हैं।
01:42 PM, 27-Mar-2023
समर सिंह पर आकांक्षा के साथ मारपीट का आरोप
एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ निवासी भोजपुरी गायक समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे। साथ में वह एक्ट्रेस को काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर अकांक्षा के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार जब आकांक्षा ने समर सिंह से अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 27-Mar-2023
आकांक्षा ने नहीं उठाया था मां का फोन?
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु का कहना है, 'मेरी बेटी बहुत साहसी थी। वो आत्महत्या नहीं कर सकती।' एक्ट्रेस की मां ने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। आकांक्षा दुबे की मां और भाई सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पिता छोटेलाल दुबे अभी ट्रेन में हैं। मधु ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे मोबाइल से आकांक्षा से बात हुई थी। तब वो खुश थी। कोई परेशानी नहीं बताई। 12 बजे रात में फोन किया था तो उसने फोन नहीं उठाया था। किसी पार्टी में जाने की बात भी नहीं बताई थी।
01:10 PM, 27-Mar-2023
समर सिंह समेत दो पर केस
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। इस मामले में सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
11:32 AM, 27-Mar-2023
लड़खड़ाते हुए होटल से निकली थीं एक्ट्रेस?
आकांक्षा शनिवार रात आठ बजे के आसपास सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल से एक बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से निकली थीं। होटल के महाप्रबंधक रीतेश कुमार मेहता ने बताया कि आकांक्षा जब होटल में आईं तो वह लड़खड़ा रहीं थीं।
10:36 AM, 27-Mar-2023
सच सामने आने तक शहर में ही रहेगी फिल्म की पूरी टीम?
आकांक्षा दुबे फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आई हुई थीं। फिलहाल पुलिस ने फिल्म से जुड़े लोगों को शहर छोड़ने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही टीम के सदस्य जा सकेंगे।
आकांक्षा दुबे फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आई हुई थीं। फिलहाल पुलिस ने फिल्म से जुड़े लोगों को शहर छोड़ने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही टीम के सदस्य जा सकेंगे।