फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 19 Grand Premiere: धमाकेदार अंदाज में 16 कंटेस्टेंट्स ने की शो में एंट्री, अब शुरू होगा घमासान

Sun, 24 Aug 2025 11:59 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 24 Aug 2025 11:59 PM IST
खास बातें

Bigg Boss 19 Grand Premiere LIVE Updates: बिग बॉस अब अपने 19वें सीजन के साथ लौट चुका है। शो में फिलहाल 13 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री कर ली है। अब कल से इस खेल का घमासान शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Grand Premiere LIVE Updates Salman Khan introduces contestants
बिग बॉस 19 - फोटो : एक्स

लाइव अपडेट

11:52 PM, 24-Aug-2025
'बिग बॉस 19' की शुरुआत हो चुकी है और एक-एक करके घर में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री कर ली है। फिलहाल शहबाज बदेशा को घर के अंदर नहीं भेजा गया है। अब उन्हें भेजा जाएगा या फिर नहीं, इस बात का पता तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा। ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड के बाद अब कल से असली गेम का आगाज हो जाएगा। सलमान खान अगले वीकेंड पर ही अब दर्शकों को मिलेंगे।
10:43 PM, 24-Aug-2025
अभिनेत्री कुनिका की भी शो में एंट्री 
बता दें बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कुनिका ने भी शो में एंट्री की है। उन्होंने स्टेज पर सलमान से काफी बातें कीं। उन्हें मिलने के लिए उनका एक चाहने वाला भी आया, जिसने खुद को उनका फैन बताया।

अमाल मलिक ने स्टेज पर दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
सिंगर अमाल मलिक ने भी शो में शिरकत की। वो शो के 16वें कंटेस्टेंट बने।
 
विज्ञापन
10:41 PM, 24-Aug-2025
मृदुल तिवारी बने 15वें कंटेस्टेंट
इसके बाद शो में हुई यूट्यूबर मृदुल तिवारी की एंट्री। मृदुल ने शहबाद बदेशा को वोटों में हराकर शो में एंट्री की।
 
10:05 PM, 24-Aug-2025
विदेशी मॉडल नतालिया की हुई एंट्री
शो में विदेशी मॉडल और एक्ट्रेस नतालिया की भी एंट्री हो चुकी हैं। इन्होंने 'वॉर 2' और 'हाउसफुल 5' में भी काम किया है।
 
09:55 PM, 24-Aug-2025
गौरव खन्ना बने नौवें कंटेस्टेंट 
टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने भी शो में 'मैं हूं ना' गाने पर डांस करके धमाकेदार एंट्री की है। उन्हें आप 'अनुपमा' शो में देख चुके हैं।
 
09:47 PM, 24-Aug-2025
अभिषेक बजाज-बसील अली ने की एंट्री 
नेहाल के बाद शो में टीवी एक्टर अभिषेक बजाज और रिएलिटी शोज के स्टार बसीर अली ने शिरकत की। वो घर के अगले सदस्य बने।
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 PM, 24-Aug-2025
नेहल चुदासमा की शो में हुई एंट्री 
मिस यूनिवर्स में भारत को रिप्रेजेंट कर चुकीं मॉडल नेहल चुदासमा की भी शो में एंट्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनके दिल में जो भी आता है वो बयां कर देती हैं।
 
09:40 PM, 24-Aug-2025
आवेज दरबार-नगमा मिराजकर की हुई एंट्री
शो में आवेज दरबार भी अपनी दोस्त नगमा मिराजकर के साथ घर में एंट्री करने के लिए आ गए हैं। दोनों ने डांस परफॉर्मेंस की।
 
 
09:35 PM, 24-Aug-2025
सलमान के सामने आए नकली 'शाहरुख'
शो में सलमान खान जब स्टेज पर थे तो उनके सामने शाहरुख खान की मिमिक्री करने के लिए एक शख्स आया। शख्स को सुनकर सलमान खान भी जोर-जोर से हंसने लगे।
09:24 PM, 24-Aug-2025
तान्या मित्तल ने भी की घर में एंट्री 
सोशल मीडिया इन्फलुएंसर तान्या मित्तल इस सीजन की तीसरी कंटेस्टेंट बनी हैं। उन्होंने जीशान के बाद एंट्री की। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed