फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 के विनर बने मुनव्वर फारूकी, अभिषेक को पीछे छोड़ नाम की ट्रॉफी

Mon, 29 Jan 2024 12:47 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 Jan 2024 12:47 AM IST
खास बातें

 Bigg Boss 17 Winner Live News Updates in Hindi: सलमान खान के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के फिनाले मुनव्वर फारूकी ने जीत लिया है। वहीं, अभिषेक शो के रनरअप रहे हैं

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Grand Finale 2024 Live Who Is Winner Of Salman Khan Show Ankita Lokhande Munawar Faruqui News
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:38 AM, 29-Jan-2024
मुनव्वर बने बिग बॉस के विजेता
आखिर हो गया बिग बॉस 17 के विजेता का एलान। मुनव्वर फारूकी शो के विजेता बने हैं। शो लॉकअप के बाद मुनव्वर ने इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। वहीं, अभिषेक कुमार शो के रनरअप बने हैं।
 
12:36 AM, 29-Jan-2024
आखिर हो गया बिग बॉस 17 के विजेता का एलान। मुनव्वर फारूकी शो के विजेता बने हैं। शो लॉकअप के बाद मुनव्वर ने इस शो की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। वहीं, अभिषेक कुमार शो के रनरअप बने हैं।
 
विज्ञापन
12:27 AM, 29-Jan-2024
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान के पास बिग बॉस 17 के दोनों फाइनलिस्ट सामने आ गए हैं। अब कुछ ही देर में भाईजान विनर की अनाउंसमेंट करेंगे।
12:20 AM, 29-Jan-2024
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
मन्नारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे ने शो में अपनी सिजलिंग परफॉर्मेंस से सभी के होश उड़ा दिए हैं। भाईजान ने भी दोनों की खूब तारीफ की है और दोनों फाइनलिस्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
12:15 AM, 29-Jan-2024
दस मिनट के लिए खुली वोटिंग लाइंस
बिग बॉस 17 शो के मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। शो के फाइनलिस्ट यानी मुनव्वर और अभिषेक के लिए दस मिनट के लिए वोटिंग लाइंस खोल दी गई है। अब फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट कर पाएंगे।
12:01 AM, 29-Jan-2024
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
सुदेश लहरी ने अपनी हाजिरी और सुरीली आवाज से बिग बॉस 17 फिनाले को गुलजार कर दिया है। इन सब में कृष्णा अभिषेक ने सुदेश का खूब साथ दिया है। सुदेश ने अपने गानों से सभी कंटेस्टेंट्स की मजाकिया अंदाज में खूब आलोचना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 PM, 28-Jan-2024
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक कुमार ने बिग बॉस 17 के फिनाले पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी है और दर्शकों की खूब तालियां भी बटोरी है। अभिषेक ने अपने डांस से अपने बिग बॉस 17 की पूरी जर्नी को दिखाया है।
11:42 PM, 28-Jan-2024
मनारा चोपड़ा हुईं बाहर
अरुण माशेट्टी के बाद टीवी की बहू यानी की अंकिता लोखंडे का सफर बिग बॉस 17 से खत्म हो गया था। अब इनके बाद टॉप तीन की लिस्ट में शामिल मन्नारा चोपड़ा का पत्ता भी कट गया है। अब फिनाले मुनव्वर फारूकी और अभिषेक कुमार के बीच होने वाला है। फैंस को शो के विनर का बेसब्री से इंतजार है।
 
11:40 PM, 28-Jan-2024
बिग बॉस 17 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 17 के फिनाले में सलमान खान के भाई सोहेल खान और अरबाज खान नजर आए हैं। भारती ने इनके साथ खूब हंसी-ठिठोली की है। इसके साथ ही सलमान खान से उनकी शादी के बारे में बी बात की। भाईजान ने शादी की बात पर कन्नी काट ली और सवाल के जवाब का बड़ा ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है।
11:23 PM, 28-Jan-2024
अंकिता बिग बॉस 17 के फिनाले से बाहर हो गई हैं। इस फैसले से उनके परिवार को झटका लगा है और उनकी भाभी भी काफी ज्यादा रोने लगीं। हालांकि, अंकिता ने इस मौके पर काफी मजबूती दिखाई है और तीनों फाइनलिस्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed