Akanksha Dubey Live: आकांक्षा की मां ने उठाए सवाल, बोलीं- 24 घंटे बाद भी समर सामने क्यों नहीं आया?
{"_id":"64226d4f3d424a057d038b75","slug":"akanksha-dubey-suicide-case-varanasi-police-filed-fir-against-samar-singh-after-actress-mother-complaint-2023-03-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Akanksha Dubey Live: आकांक्षा की मां ने उठाए सवाल, बोलीं- 24 घंटे बाद भी समर सामने क्यों नहीं आया?","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Tue, 28 Mar 2023 06:13 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:13 PM IST
खास बातें
Akanksha Dubey News Today Live Updates: आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे, समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
06:13 PM, 28-Mar-2023
आकांक्षा दुबे की मौत पर अभिनेता यश ने एक वीडियो जारी कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोगोंं पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लड़कियां इस्तेमाल करने की चीज नहीं होती हैं, बल्कि उनका सपोर्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के कुछ लोग एक्टर से बदला लेने के लिए लड़कियों को गर्लफ्रेंड बनाते हैं और बाद में उन्हें छोड़ देते हैं। एक्टर ने आगे कहा कि न जाने कितनी लड़कियां फिल्म इंडस्ट्री में डिप्रेशन की शिकार हैं। आकांक्षा के बारे में बात करते हुए वह इमोशनल नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि तुम परेशान थी, लेकिन इतना कि खुद को खत्म करने लेना...यह ठीक नहीं है।
03:30 PM, 28-Mar-2023
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, समर सिंह आकांक्षा को रोजाना प्रताड़ित करता था। पैसे हड़प लेता था। तीन साल से टॉर्चर कर रहा था। समर और संजय सिंह ने साजिश के तहत हत्या की है। आकांक्षा की मां लगातार समर सिंह पर संगीन आरोप लगाए जा रही हैं
विज्ञापन
02:42 PM, 28-Mar-2023
अभी तक समर सिंह का कोई भी पता नहीं लगा है। पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। अभिनेत्री की मां लगातार पुलिस पर सवालों की बौछार कर रही हैं। समर सिंह ने आखिरी बार आकांक्षा के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था। एक्ट्रेस के निधन के बाद भी समर सिंह ने पोस्ट साझा कर शोक जताया था।
01:51 PM, 28-Mar-2023
मधु दुबे ने पूछे यह सवाल...
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे बार-बार बस यही कह रही हैं कि उनकी बेटी को इंसाफ मिले। बता दें कि एक्ट्रेस की मां ने सिंगर समर सिंह और उनके भाई पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मधु दुबे ने सवाल किया कि आकांक्षा की मौत के चौबीस घंटे बाद भी भोजपुरी गायक समर सामने क्यों नहीं आया? तमाम लोगों के फोन उनके पास आए, लेकिन समर ने एक कॉल भी नहीं की। समर छुपा क्यों हुआ है? वह सबके सामने आकर हकीकत क्यों नहीं बताता है? यह सब जानते हैं कि जो गलत होता है, वही भागा-भागा फिरता है।12:33 PM, 28-Mar-2023
आकांक्षा दुबे की मौत की वजह सामने आ गई है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस की मौत की वजह फांसी लगाने से हुई है। पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला बताया है और उसे पूरी तरह से आत्म हत्या बताया है।
11:46 AM, 28-Mar-2023
मधु दुबे ने किया यह दावा
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। मधु दुबे ने बेटी की मौत के संबंध में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उनका कहना है, 'समर सिंह मेरी बेटी आकांक्षा को रोजाना प्रताड़ित करता था। पैसे हड़प लेता था। वह तीन साल से टॉर्चर कर रहा था। समर और संजय सिंह ने साजिश के तहत हत्या की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
11:41 AM, 28-Mar-2023
आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में पुलिस ने बताया कि आकांक्षा की मौत की वजह सुसाइड से हुई थी। हालांकि, अभिनेत्री की मां ने इस बात को मानने से इंकार कर रही हैं और अपनी बेटी की मौत को हत्या का नाम दे रही हैं। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और इस केस को आगे बढा रही है।
11:06 AM, 28-Mar-2023
आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग के लिए बनारस गई थी और इस फिल्म की यूनिट अब भी वाराणसी में ही है। यहां मुंबई में फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश तेजी से की जा रही हैं।
10:29 AM, 28-Mar-2023
आकांक्षा को इंडस्ट्री में लाने वाले यश कुमार ने कहा, मैं वह आदमी था जो उन्हें इंडस्ट्री में लाया था। मैंने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म में आकांक्षा को कास्ट किया और यह भोजपुरी सिनेमा में उनकी पहली फिल्म भी थी। उनके साथ आखिरी फिल्म की शूटिंग के दौरान, मैंने उनके दिमाग में ऐसी कोई बात नहीं देखी।
09:44 AM, 28-Mar-2023