फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding Live: मंगल उत्सव में सितारों ने बांधा समा, बिपाशा से लेकर तमन्ना तक ये हस्तियां शामिल

Sun, 14 Jul 2024 11:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 14 Jul 2024 11:11 PM IST
खास बातें

Anant Radhika Today Function Mangal Utsav Live News in Hindi: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट के साथ विवाह बंधन में बंधे। कल 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' समारोह रखा और आज अंबानी परिवार में 'मंगल उत्सव' है। 

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Live Mangal Utsav reception party Today Photos Videos News in Hindi
मंगल उत्सव में शामिल हुईं हस्तियां - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:10 PM, 14-Jul-2024
बॉलीवुड हस्तियां - फोटो : पीटीआई
ये मशहूर हस्तियां भी हुईं शामिल
मशहूर सिंगर शान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अंबानी परिवार के आयोजन में पहुंचे हैं। जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह भी साथ पहुंचे हैं। उनके अलावा व्हाइट कलर के आउटफिट में अदिति राव हैदरी ने भी खूब रौनक बिखेरी है।
10:49 PM, 14-Jul-2024
मंगल उत्सव में शामिल हुईं हस्तियां - फोटो : पीटीआई
सितारों ने लगाए चार चांद
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का आज का विवाह आयोजन 'मंगल उत्सव' भी काफी भव्य है। इसमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक की हस्तियां शामिल हुई हैं। सभी सितारों ने अपने लुक से चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन
10:16 PM, 14-Jul-2024
मंगल उत्सव में पहुंचे सितारे - फोटो : पीटीआई
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के मंगल उत्सव आयोजन में फिल्म जगत की हस्तियां पहुची हैं। बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पहुंची हैं। फिल्म निर्माता सुभाष घई अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में पहुंचे हैं।
09:43 PM, 14-Jul-2024
राजकुमार राव, पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
पत्रलेखा के साथ पहुंचे राजकुमार राव
अभिनेता राजकुमार राव भी अपनी पत्नी व अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ 'मंगल उत्सव' में पहुंच चुके हैं। नीले रंग की साड़ी में पत्रलेखा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, राजकुमार राव काले रंग के कपड़ों में जंच रहे हैं।
08:59 PM, 14-Jul-2024
जय शेट्टी अपनी पत्नी के साथ - फोटो : पीटीआई
पत्नी के साथ पहुंचे जय शेट्टी
लाइफ कोच जय शेट्टी अपनी पत्नी राधी देवलुकिया के साथ अंबानी के कार्यक्रम में पहुंचे हैं। जय शेट्टी ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं, वहीं राधी सिल्वर कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।
08:47 PM, 14-Jul-2024
अजय पिरामल और स्वाति पिरामल - फोटो : इंस्टाग्राम
ईशा अंबानी के सास-ससुर भी पहुंचे
मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के सास-ससुर भी 'मंगल उत्सव' में पहुंच चुके हैं। ईशा अंबानी की शादी बिजनेसमैन अजय पिरामल और स्वाति पिरामल के बेटे आनंद पिरामल के साथ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:36 PM, 14-Jul-2024
जैकी श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
हाथ में गमला लेकर 'मंगल उत्सव' में पहुंचे जैकी श्रॉफ
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'मंगल उत्सव' में जैकी श्रॉफ अपने बेटे टाइगर के साथ पहुंच चुके हैं। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए, वहीं जैकी श्रॉफ सफेद रंग की ड्रेस में पहुंचे हैं। उनके हाथ में गमला लगा है। अंबानी के तीनों दिन के कार्यक्रम में जैकी श्रॉफ हाथ में गमला लेकर पहुंचे हैं।
08:22 PM, 14-Jul-2024
अनंत-राधिका का मंगल उत्सव आज - फोटो : इंस्टाग्राम
गेट पर लिखी हैं रामायण की चौपाइयां
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह के बाद आज रविवार को 'मंगल उत्सव' का आयोजन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी थीम 'भारतीय ठाठ' रखी गई है। एंट्री गेट पर रामायण की चौपाइयां लिखी हुई हैं। मेहमान पहुंच रहे हैं।
07:04 PM, 14-Jul-2024
खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
'मंगल उत्सव' में पहुंचे खेसारी लाल यादव
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के 'मंगल उत्सव' के आयोजन में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंच चुके हैं। खेसारी सफेद रंग के कुर्ता पाजामा में बेहद जंच रहे हैं। अन्य मेहमानों का पहुंचना भी जारी है।
06:35 PM, 14-Jul-2024
अनंत-राधिका की शादी में बिना बिनाए घुसे दो लोग
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में दो लोग बिना बुलाए ही घुस गए, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिन बुलाए शादी में घुसने वालों में से एक की पहचान वेंकटेश नरसैया अल्लूरी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 26 साल है। आरोपी वेंकटेश एक यूट्यूबर है। वहीं, दूसरा आरोपी लुकमान मोहम्मद शफी शेख है, जिसकी उम्र 28 साल है और खुद को व्यापारी बताता है। इस मामले में मुंबई की बीकेसी पुलिस ने वेंकटेश और लुकमान को हिरासत में ले लिया था।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed