फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

By Elections Result: वायनाड में प्रियंका चार लाख से ज्यादा वोट से जीतीं; बंगाल में तृणमूल की एकतरफा जीत

Sat, 23 Nov 2024 05:18 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 23 Nov 2024 05:18 PM IST
खास बातें

Bypoll Election Results 2024, Upchunav Parinaam Live Updates: आज लोकसभा की वायनाड और नांदेड़ सीट पर हुए उपचुनाव के साथ 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं। लोकसभा उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन
Bye Election Result 2024 Live Wayanad UP MP Bihar Bengal Bypoll Election Result Vote Counting News in Hindi
उपचुनाव चुनाव परिणाम 2024 लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:36 PM, 23-Nov-2024
लोकसभा उपचुनाव की दोनों सीट पर कांग्रेस का कब्जा
देश में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। जिसमें वायनाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। वहीं नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस नेता रविंद्र वसंतराव च्व्हाण ने भाजपा के डॉ. संतुक हंबार्डे को 1457 वोटों से हराया है। इसके साथ उपचुनाव सभी नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
07:33 PM, 23-Nov-2024
यूपी में भाजपा+ सात, सपा को दो सीटें
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने छह सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में दो सीटें आई हैं। जबकि भाजपा के साथ गठबंधन में आरएलडी ने भी एक सीट पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही देश की 13 राज्यों में 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
07:31 PM, 23-Nov-2024
असम में पांच में तीन पर भाजपा का कब्जा
असम में भी विधानसभा उपचुनाव वाली सभी सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। राज्य में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए जिनमें भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं, वहीं यूपीडीएल और एजीपी को एक-एक सीट मिली है।
06:38 PM, 23-Nov-2024
मध्य प्रदेश की बुधनी सीट पर भाजपा की जीत

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के तहत बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के रमाकांत भार्गव ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
05:31 PM, 23-Nov-2024
वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका की बड़ी जीत

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के सत्यन मोकेरी को चार लाख 10 हजार से ज्यादा वोटों के हराया है। वहीं भाजपा की नव्या हरिदास इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहीं हैं।
05:19 PM, 23-Nov-2024
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की जीत है-  ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, भाजपा ने उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजना को जन-जन तक पहुंचाने में सफल हुए हैं... यह उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की जीत है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:17 PM, 23-Nov-2024
जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को जाता है- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा के परिणाम आए हैं और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के परिणाम भी स्पष्ट हुए हैं। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा गठबंधन ने 7 सीटें जीती हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को जाता है।
 
 
 
05:11 PM, 23-Nov-2024
राजस्थान में भाजपा का पांच सीटों पर कब्जा
राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। वहीं दौसा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीन दयाल ने जीत दर्ज की है।
05:07 PM, 23-Nov-2024
पंजाब में आप चार, कांग्रेस एक सीट पर विजयी
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन सीटों (डेरा बाबा नानक, छब्बेवाल, गिद्दड़बाहा) पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं एक सीट (बरनाला) पर कांग्रेस के प्रत्याशी को विजय मिली है। 
05:01 PM, 23-Nov-2024
मध्य प्रदेश के विजयपुर में कांग्रेस का कब्जा
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रामनिवास रावत को सात हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।
 
Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed