By Elections Result: वायनाड में प्रियंका चार लाख से ज्यादा वोट से जीतीं; बंगाल में तृणमूल की एकतरफा जीत
Bypoll Election Results 2024, Upchunav Parinaam Live Updates: आज लोकसभा की वायनाड और नांदेड़ सीट पर हुए उपचुनाव के साथ 13 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं। लोकसभा उपचुनाव वाली दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
लाइव अपडेट
देश में दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। जिसमें वायनाड में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चार लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। वहीं नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस नेता रविंद्र वसंतराव च्व्हाण ने भाजपा के डॉ. संतुक हंबार्डे को 1457 वोटों से हराया है। इसके साथ उपचुनाव सभी नतीजे जारी कर दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने छह सीटों पर कब्जा जमाया है, वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में दो सीटें आई हैं। जबकि भाजपा के साथ गठबंधन में आरएलडी ने भी एक सीट पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही देश की 13 राज्यों में 46 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
असम में भी विधानसभा उपचुनाव वाली सभी सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। राज्य में पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए जिनमें भाजपा ने तीन सीटें जीती हैं, वहीं यूपीडीएल और एजीपी को एक-एक सीट मिली है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के तहत बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा के रमाकांत भार्गव ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल को 13 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीपीआई के सत्यन मोकेरी को चार लाख 10 हजार से ज्यादा वोटों के हराया है। वहीं भाजपा की नव्या हरिदास इस मुकाबले में तीसरे नंबर पर रहीं हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, भाजपा ने उत्तर प्रदेश की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजना को जन-जन तक पहुंचाने में सफल हुए हैं... यह उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की जीत है।
#WATCH Lucknow: Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak says, "The BJP has worked to win the trust of the people of Uttar Pradesh. The Chief Minister of Uttar Pradesh has succeeded in taking Prime Minister Modi's Garib Kalyan Yojana to the people... This is a victory… pic.twitter.com/IRXTCbj6mM
— ANI (@ANI) November 23, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा के परिणाम आए हैं और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के परिणाम भी स्पष्ट हुए हैं। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा गठबंधन ने 7 सीटें जीती हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को जाता है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा के परिणाम आए हैं और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के परिणाम भी स्पष्ट हुए हैं। उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भाजपा गठबंधन ने 7 सीटें जीती हैं। इसका श्रेय… pic.twitter.com/8rprzmbMyu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 23, 2024
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "Today the results of #MaharashtraElection2024 and #JharkhandAssemblyElection2024 have come and the results of by-polls have also come...PM Modi's vision and leadership have helped us to win. The public has shown their trust in PM… pic.twitter.com/ir2N6v0wlZ
— ANI (@ANI) November 23, 2024
#WATCH | Uttar Pradesh by-polls: BJP leaders felicitate Chief Minister Yogi Adityanath, in Lucknow
— ANI (@ANI) November 23, 2024
Out of 9 seats, BJP has won 3 seats, is leading on 3 seats, its alliance partner RLD is leading on one seat. Samajwadi Party has won 2 seats. pic.twitter.com/nxz8g4exzb
राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। वहीं दौसा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीन दयाल ने जीत दर्ज की है।
पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन सीटों (डेरा बाबा नानक, छब्बेवाल, गिद्दड़बाहा) पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं एक सीट (बरनाला) पर कांग्रेस के प्रत्याशी को विजय मिली है।
मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के रामनिवास रावत को सात हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।