UPMSP UP Board Time Table 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी,जानें कब-कौन-सा पेपर?
{"_id":"63bcd77c564adb55c34be2d7","slug":"up-board-exam-2023-live-updates-upmsp-class-10-12-datesheet-out-at-upmspeduin-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UPMSP UP Board Time Table 2023 Live: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी,जानें कब-कौन-सा पेपर?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Wed, 11 Jan 2023 12:07 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 11 Jan 2023 12:07 PM IST
खास बातें
UP Board Time Table 2023 News in Hindi: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड 2023 के लिए 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। ये परीक्षाएं 16 फरवरी, 2023 से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन
UP board exam date sheet 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
12:07 PM, 11-Jan-2023
UP Board exam 2023
कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीख पहले ही जारी की जा चुकी हैं। ये 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएंगी। 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएंगी।11:14 AM, 11-Jan-2023
UPMSP UP Board Time Table 2023
10वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी और 03 मार्च को समाप्त होंगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से 04 मार्च के बीच होंगी। परीक्षाएं सुबह 08 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
06:55 PM, 10-Jan-2023
UP Board 2023 Exam Date Sheet UPMSP देश-दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड है। इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर परीक्षाओं के संचालन और निगरानी की पुख्ता तैयारी पूर कर ली गई है। शुक्ल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार 373 केंद्र अधिक बनाए गए हैं।
06:04 PM, 10-Jan-2023
UP Board Exam 2023 परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन और परीक्षा को नकल विहीन कराने को लेकर बोर्ड परीक्षकों और परीक्षार्थियों की संख्या का अनुपात देखते हुए बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया है।
05:40 PM, 10-Jan-2023
UP Board Exam 2023 Live Updates UPMSP Date Sheet
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल के मुकाबले छह लाख से ज्यादा बढ़ी है।
05:01 PM, 10-Jan-2023
UP Board Exam 2023 Live News
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय के साथ शुरू होगी तो वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षा शुक्रवार, तीन मार्च को सामाजिक विज्ञान विषय के साथ खत्म होगी तो वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा चार मार्च को रसायन विज्ञान यानी कैमिस्ट्री और समाज शास्त्र के पेपर के साथ समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:35 PM, 10-Jan-2023
UP Board time table 2023 class 10 pdf download
यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा हो जाने के बाद, अब छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट- upmsp.edu.in के माध्यम से एग्जाम डेट शीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता के लिए हमने यहां यूपी बोर्ड परीक्षा टाइम-टेबल डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक उपलब्ध कराया गया है।
02:34 PM, 10-Jan-2023
UPMSP Exam date 2023
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि यूपी बोर्ड देश-दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल शिक्षा बोर्ड है। इस साल बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके मद्देनजर परीक्षाओं के संचालन और निगरानी की पुख्ता तैयारी पूर कर ली गई है।01:48 PM, 10-Jan-2023
UP Board Exam 2023 Update
हाई स्कूल में 16 लाख 98 हजार 023 छात्र व 14 लाख 18 हजार 462 छात्राएं पंजीकृत हैं। वहीं, इंटर मीडिएट में 15 लाख 31 हजार 571 छात्र एवं 12 लाख 19 हजार 342 छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।01:14 PM, 10-Jan-2023
कमेंट
कमेंट X