फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board 12th Result Out Live: 12वीं में बेटियों ने फिर मारी बाजी, लड़कों से 9.77% ज्यादा लड़कियां हुईं पास

Fri, 25 Apr 2025 03:09 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 25 Apr 2025 03:09 PM IST
खास बातें

UPMSP up board result Class 12th 2025 check online live updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से शुक्रवार, 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जारी किए गए है। करीब 27 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज समाप्त हो गया। 

नतीजों की घोषणा बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की उपस्थिति में की गई। अब छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सबसे तेज परिणाम देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स


सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करें।
सबसे पहले यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें।

 

विज्ञापन
Up Board 12th Result 2025 Out Live Upmsp 12th Intermediate Check Toppers List Marks Direct Link Here
UP Board Topper - फोटो : amar ujala graphics

लाइव अपडेट

01:44 PM, 25-Apr-2025

UP Board 12th Topper List: टॉप-10 में 30 विद्यार्थी

इंटर की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 30 नाम शामिल हैं। रैंक-1 पर एक, रैंक-2 पर चार, रैंक-3 पर एक, रैंक-4 पर एक और रैंक-5 पर दो विद्यार्थी रहे।
01:32 PM, 25-Apr-2025

UP Board 12th Result: बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37%

इस साल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है। 
विज्ञापन
01:19 PM, 25-Apr-2025

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पूरा विवरण

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 25,12,576 संस्थागत और 85,984 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। सम्मिलित छात्रों में 13,87,263 बालक और 12,11,297 बालिकाएं थीं। परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 21,08,774 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए, जिनमें 20,38,884 संस्थागत और 69,890 व्यक्तिगत छात्र शामिल हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15% और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का 81.28% रहा। कुल सफल छात्रों में 10,62,616 बालक और 10,46,158 बालिकाएं रहीं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 76.60% रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.37% रहा, जो कि बालकों की तुलना में 9.77% अधिक है। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 56,066 परीक्षकों द्वारा किया गया, वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से 21 फरवरी 2025 तक दो चरणों में 18,964 परीक्षकों द्वारा संपन्न कराई गईं। इसके अलावा, आंशिक विषयों की परीक्षा में विनियम के अंतर्गत कुल 74,982 परीक्षार्थी शामिल हुए।
12:55 PM, 25-Apr-2025

UP Board 12th Result 2025: 12वीं की टॉपर लिस्ट

UP Board 12th Result 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
कुल पास प्रतिशत - 81.15%
 
रैंक नाम प्रतिशत
1 महक जायसवाल (प्रयागराज) 97.20%
2 साक्षी (अमरोहा) 96.80%
2 आदर्श यादव (सुल्तानपुर) 96.80%
2 शिवानी सिंह (प्रयागराज) 96.80%
2 अनुष्का सिंह (कौशांबी) 96.80%
3 मोहनी (इटावा)  96.40%
12:56 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result: यूपी बोर्ड 12वीं में साक्षी सेकेंड टॉपर

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान अमरोहा की साक्षी को मिला है।
12:30 PM, 25-Apr-2025

UP Board 12th Result: कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी 

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने 12वीं का रिजल्ट जारी दिया गया है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रयागराज की महक जायसवाल ने टॉप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025 Date: परिणाम में होंगे ये विवरण

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण:
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • रोल कोड (Roll Code)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)
11:54 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result: परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर

साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल में जारी होने वाला है, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 47 दिन का अंतर रहा। वहीं, साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा।
11:52 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 12th: फेल होने पर भी मिलेगा मौका

एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास परीक्षा उत्तीर्ण होने का एक मौका रहेगा। ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन किया जाता है।
11:39 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result: परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर

साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा। वहीं, 2023 में परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थीं और परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था, जिससे कुल 52 दिन का अंतर देखने को मिला।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed