फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, प्रियांशी सोनी बनी टॉपर, जानें और कौन-कौन?

Tue, 25 Apr 2023 03:21 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 25 Apr 2023 03:21 PM IST
खास बातें

UP Board Result 2023 Class 10 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम मंगलवार, 25 अप्रैल को जारी हो चुका है। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं कक्षा के परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।

विज्ञापन
Up Board 10th Result 2023 Out Upmsp Result Class 10 Pass Percentage District Wise Topper List at Upmsp.edu.in
up board 10th topper 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

03:21 PM, 25-Apr-2023

Topper list ये रहे टॉपर

अंबेडकरनगर जिले की हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा को मेरिट सूची में प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। नृपति नारायण सिंह इंटर कॉलेज अमिया बावनपुर की छात्रा अंशिका ने 500 अंकों में से 483 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 96.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।
03:20 PM, 25-Apr-2023

up board result 2023 अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

यूपी बोर्ड परीक्षा में अंबेडकरनगर जिले के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। इंटरमीडिएट में डा. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर के छात्र सक्षम तिवारी को प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान मिला है। उन्होंने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 600 अंकों में से उन्हें 585 अंक प्राप्त हुए हैं।up
विज्ञापन
03:09 PM, 25-Apr-2023

UP Board Topper टॉपर सूची

पहले नंबर पर सीतापुर की रहने वाली प्रियांशी सोनी रहीं, जिन्होंने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें 600 अंकों में से 590 अंक प्राप्त हुए हैं। कुशाग्र पांडेय और मिस्कत नूर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहे। इन्हें 600 में से 587 अंक प्राप्त हुए हैं।  
 
02:29 PM, 25-Apr-2023

up board result 2023 पास प्रतिशत

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो चुका है। इस बार हाई स्कूल में कुल पंजीकृत में से 13,16,487 छात्र पास हुए हैं। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 27,69,258 बच्चों ने किया था पंजीकरण। हाई स्कूल 89.76 प्रतिशत पास हुए हैं जबकि उच्च माध्यमिक में 75.52 प्रतिशत पास हुए।  
 
02:23 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार हाई स्कूल में कुल पजीकृत छात्र 1316487 में से 89.76 फीसदी पास हुए। वहीं उच्च माध्यमिक की परीक्षा में 2769258 बच्चों ने पंजीकरण कराया था।
01:39 PM, 25-Apr-2023

UP Board Topper

सीतापुर की प्रियांशी सोनी हाईस्कूल में टॉपर हैं। दूसरे नंबर पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडेय हैं। तीसरे नंबर पर अयोध्या की मिसख्त नूर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:31 PM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई शुरू, चंद मिनटों में जारी हो जाएगा रिजल्ट
01:27 PM, 25-Apr-2023

up board result 2023 अमर उजाला पर रिजल्ट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद आप सबसे पहले अमर उजाला डॉट कॉम पर अपने नतीजे देख पाएंगे। बस आपको Results.AmarUjala.Com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का रिजल्ट अपने मोबाइल पर भी पा सकते हैं।
01:20 PM, 25-Apr-2023

UP Board result download 2023 रिजल्ट होने वाला है जारी

परीक्षा परिणाम आज दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से जारी होगा। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक 100 वर्षों के बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार है कि परीक्षा परिणाम इतनी जल्दी जारी हो रहे हैं।
01:11 PM, 25-Apr-2023

UPMSP माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी का संदेश

माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने बोर्ड रिजल्ट से पहले ट्वीट करते हुए छात्रों से कुछ बातें कही हैं-
प्रिय बच्चों, 
आज यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हुई दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आ रहा है। परीक्षा में शामिल हुये सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं! जिन छात्रों का रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक ना हो तब भी उन्हें परेशान नहीं होना है, जिंदगी में हर अनुभव की कीमत है, भविष्य में और बेहतर करने के तमाम मौके मिलेंगे। तनावरहित और धैर्य से भरपूर जीवन ही आपके भविष्य को उज्जवल बनायेगा। एक बार फिर सभी होनहार बच्चों को ढ़ेर सारा प्यार!
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed