फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें अपनी मार्कशीट डाउनलोड

Fri, 25 Apr 2025 02:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 02:04 PM IST
खास बातें

UPMSP Result, UP Board High School Intermediate Result News in Hindi: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित हो चुके हैं। 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र  यहां क्लिक करें
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र  यहां क्लिक करें

विज्ञापन
UP Board Result 2025 Live Updates Class 10th 12th Result Download Marksheet Direct Link UPMSP Edu In
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

लाइव अपडेट

01:42 PM, 25-Apr-2025
यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

10वीं के टॉपर
1. यश प्रताप सिंह 97.83%
2. अंशी 97.67%
2. अभिषेक कुमार यादव 97.67 
3. ऋतु गर्ग 97.50
3. अर्पित वर्मा 97.50 
3. सिमरन गुप्ता 97.50


12वीं के टॉपर
1. महक जैसवाल प्रयागराज 97.20% 
2. साक्षी अमरोहा 96.80%
2. आदर्श यादव सुल्तानपुर 96.80%
2. शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
2. अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80%
3.  मोहिनी इटावा 96.40
10:34 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result: पेरेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आ जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने वाले दिन छात्रों पर तनाव की स्थित बनी रहती है। ऐसे में माता-पिता की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। माता-पिता को इन बातों का ख्याल रखना चाहिए:
  • अपने बच्चों को खुलकर बोलने दें जिससे उनको अपनी भावनाएं व्यक्त करने का अवसर मिल सके।
  • नंबर कम रहने पर बच्चे को न हीं डांटे और न जज करें। बस उनकी मनोदशा को समझने का प्रयास करें।
  • किसी और छात्र से अपने बच्चे की तुलना न करें। यह आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • सकारात्मकता पर जोर दें।
  • परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे की हौसलाफजाई करें।
विज्ञापन
10:26 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार भी प्रेस कांफ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस 12.30 बजे शुरू होगी।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
10:23 AM, 25-Apr-2025

UPMSP Result 2025: पास होने के लिए 33% अंक लाना जरूरी

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर कक्षा में पास होने के लिए हर छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने जरूरी हैं। अगर कोई छात्र कुछ अंकों से चूकता है तो उसे ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं। एक या दो विषयों में फेल होने यानी पासिंग मार्क्स प्राप्त न कर पाने पर सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठकर पास होने का मौका मिलता है।
10:19 AM, 25-Apr-2025

UPMSP Result 2025: परिणाम के साथ टॉपर्स लिस्ट भी आएगी

नतीजे जारी होने के साथ ही यूपी बोर्ड की ओर से टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं टॉपर्स लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे उनको राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जायेगा।
10:16 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result Live: डाउनलोड कर लें मार्कशीट

यूपी बोर्ड का रिजल्ट ऑनलाइन चेक करते समय ध्यान रखें- परिणाम देखने के बाद उसी जगह से अपनी यूपी बोर्ड 10वीं की मार्कशीट या यूपी बोर्ड 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड भी कर लें। भविष्य में आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:14 AM, 25-Apr-2025

UPMSP Result Live: 24 तारीख को हुई रिजल्ट जार होने की तारीख की घोषणा

यूपी बोर्ड ने 24 अप्रैल को परिणाम जारी करने की तारीख का एलान किया है।

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स
10:12 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट जारी होने पर यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे बताया गया है:
  • पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।
  • अब बोर्ड्स की सूची से "UP Board" का चयन करें।
  • इसके बाद, 10वीं के छात्र "Class 10th Result" और 12वीं के छात्र "Class 12th Result" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।
  • "Submit" बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • चाहें तो "Download" बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।


 
10:05 AM, 25-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड ने दी छात्रों को बधाई

यूपी बोर्ड ने परिणाम जारी करने से पहले एक्स पर पोस्ट करके छात्रों से कहा है, "आज का दिन लाखों छात्र-छात्राओं के जीवन में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला हैं। यह सिर्फ परिणाम नहीं, मेहनत, उम्मीद और सफलता का उत्सव है!"
10:02 AM, 25-Apr-2025

UP Board Result 2025: इस बार 5.56% छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 5437233 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5134725 परीक्षार्थी (94.44%) उपस्थित और 302508 (5.56%) अनुपस्थित रहे।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed