फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Result 2025: कब खत्म होगा 54 लाख छात्रों इंतजार? पढ़ें यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट

Sat, 19 Apr 2025 04:42 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 19 Apr 2025 04:42 PM IST
खास बातें

UPMSP UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परिणामों का इंतजार 54 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं। 25 या 26 अप्रैल को नतीजे घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले वर्ष बोर्ड ने 20 अप्रैल को परिणाम जारी किया था। यहां पढ़ें लाइव अपडेट

घोषित होने के बाद छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 


10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
Up Board 10th 12th Result 2025: UPMSP High School Intermediate Result Date Updates in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

लाइव अपडेट

07:48 PM, 18-Apr-2025

UP Board Result 2025 Live: परिणाम लगभग तैयार

ताजा अपडेट के अनुसार, बोर्ड परिणाम तैयार कर रहा है। रिजल्ट तैयार होने में लगभग 15 दिन का समय लगेगा। परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे।
 
07:11 PM, 18-Apr-2025

UP Board 10th 12th Result: नतीजों का इंतजार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक हुआ और इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन भी दो अप्रैल को पूरा हो चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
06:32 PM, 18-Apr-2025

UPMSP UP Board Result 2025: परिणाम में होंगे ये विवरण

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण:
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • रोल कोड (Roll Code)
  • पिता का नाम (Fathers Name)
  • माता का नाम (Mothers Name)
  • विषय का नाम (Subject Name)
  • सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
  • प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
  • कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
  • कुल अंक (Total Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
  • डिवीजन (Division)
06:01 PM, 18-Apr-2025

UP Board Result 2025: पिछले वर्ष इतने लाख छात्र परीक्षा में हुए शामिल

पिछले वर्ष यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) परीक्षा के लिए करीब 29 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 27 लाख से अधिक छात्र वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए। इस बार हाई स्कूल का कुल पास प्रतिशत 89.55% रहा। परीक्षा में प्राची निगम ने सर्वोच्च स्थान हासिल करते हुए टॉप किया था।
04:54 PM, 18-Apr-2025

UP Board Result: पिछले तीन वर्षों में इन दिन जारी हुआ रिजल्ट

पिछले तीन वर्षों में यूपी बोर्ड के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए हैं। वर्ष 2024 में रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित हुआ था, जबकि 2023 में यह 25 अप्रैल को जारी हुआ था। हालांकि, 2022 में परिणाम अपेक्षाकृत देरी से 18 जून को घोषित किए गए थे।  
 
03:50 PM, 18-Apr-2025

UP Board Result 2025 kab niklega: 54 लाख से अधिक छात्रों को परिणाम का इंतजार

यूपी बोर्ड ने 24 फरवरी 2025 से लेकर 12 मार्च 2025 तक हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया था। इस वर्ष दोनों कक्षाओं के मिलाकर करीब 54,37,233 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 8,140 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:30 PM, 18-Apr-2025

UP Board Result Date: पिछले वर्षों का ट्रेंड

साल रिजल्ट जारी होने की तारीख
2024 20 अप्रैल 2024
2023 25 अप्रैल 2023
2022 18 जून 2022
2021 31 जुलाई 2021
2020 27 जून 2020
01:56 PM, 18-Apr-2025

UP Board Result: पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
01:25 PM, 18-Apr-2025

UP Board Rechecking 2025: अंकों का पुनर्मूल्यांकन

जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके पास अपने अंकों के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने का विकल्प होगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बोर्ड प्रत्येक विषय के लिए 500 रुपये का पुनर्मूल्यांकन शुल्क लेता है। पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
12:57 PM, 18-Apr-2025

UP Board Result 2025: अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से यूपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed