Pariksha Pe Charcha LIVE: परीक्षा में दबाव से कैसे बचें? बच्चों के सवाल पर क्या रहा पीएम का जवाब, यहां पढ़ें
{"_id":"65b72363b0107977840606b8","slug":"pariksha-pe-charcha-2024-live-updates-programme-will-starts-11-am-know-where-to-watch-pm-modi-live-2024-01-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Pariksha Pe Charcha LIVE: परीक्षा में दबाव से कैसे बचें? बच्चों के सवाल पर क्या रहा पीएम का जवाब, यहां पढ़ें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 29 Jan 2024 03:11 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:11 PM IST
खास बातें
Pariksha Pe Charcha Live: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का शुरूआत हो चुकी है। पीएम मोदी भारत मंडपम, आईटीपीओ, प्रगति मैदान, नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम की लेटेस्ट जानकारी यहां अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:54 PM, 29-Jan-2024
पीपीसी 2024: चुनौतियों का सामना करना चाहिए: PM Modi
"चुनौतियों का सामना करना व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाता है। छात्रों को यह याद रखना चाहिए कि चुनौतियों से ही आप मजबूत होकर उभरेंगे। उदाहरण के लिए, देश के प्रधान मंत्री के रूप में, मैंने अपनी चुनौतियों का सामना करना सीख लिया है क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं विजयी होऊंगा और रास्ते में आने वाली किसी भी बाधा को हराऊंगा। अपनी चुनौतियों पर काबू पाने का एक तरीका दूसरों का विश्वास जीतना है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने सफल हैं, लेकिन अगर आपका नजरिया सही है तो राह आसान हो जाती है।"12:48 PM, 29-Jan-2024
सोशल मीडिया और तकनीक पर निर्भरता के दुष्प्रभाव से कैसे बचें?
किसी भी चीज की अति फायदेमंद नहीं होती है। हर चीज संतुलन में होनी चाहिए। मोबाइल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक है। हालांकि, मोबाइल फोन और अन्य तकनीक सूचना सहित कई क्षेत्रों में काफी अच्छे साधन हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल लिमिट में रहकर करना चाहिए। छात्रों को मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए कुछ समय निर्धारित करना चाहिए, उससे ज्यादा समय मोबाइल पर न बिताएं।
"मोबाइल में डाउनलोड करके रखें स्क्रीन टाइम मॉनिटर करने वाले ऐप्स। उसका पॉजीटिव उपयोग करें।"
"मोबाइल में डाउनलोड करके रखें स्क्रीन टाइम मॉनिटर करने वाले ऐप्स। उसका पॉजीटिव उपयोग करें।"
विज्ञापन
12:35 PM, 29-Jan-2024
Pariksha Pe Charcha Live: जो कहते हैं, उसका पालन किया करें: पीएम मोदी
बच्चे माता-पिता को कैसे विश्वास दिलाएं कि वो तैयारी कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि
इस संबंध में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को अपने आचरण पर गहनता से विचार करना चाहिए। जो आप कहते हैं अगर सचमुच उसका पालन करते हैं तो किसी को विश्वास दिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विद्यार्थियों के मन में विश्वास की अहम भूमिका होती है। शिक्षकों और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विश्वास की कोई कमी न हो। विश्वास के बिना, एक छात्र में सफल होने के लिए आत्मविश्वास की कमी होगी। विश्वास का रिश्ता बनाने के लिए हमारे दैनिक जीवन में बातचीत आवश्यक है।
इस संबंध में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को अपने आचरण पर गहनता से विचार करना चाहिए। जो आप कहते हैं अगर सचमुच उसका पालन करते हैं तो किसी को विश्वास दिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विद्यार्थियों के मन में विश्वास की अहम भूमिका होती है। शिक्षकों और अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विश्वास की कोई कमी न हो। विश्वास के बिना, एक छात्र में सफल होने के लिए आत्मविश्वास की कमी होगी। विश्वास का रिश्ता बनाने के लिए हमारे दैनिक जीवन में बातचीत आवश्यक है।
12:20 PM, 29-Jan-2024
परीक्षा पे चर्चा 2024: शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी
पीएम मोदी ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की सलाह दी है। उन्होने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना भी जरूरी है। छात्रों को संतुलित आहार लेना चाहिए और अपनी रोज की दिनचर्या में जितना संभव हो फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए।12:03 PM, 29-Jan-2024
Pariksha Pe Charcha Live: लिखकर करें प्रैक्टिस- पीएम मोदी
आज के समय में बहुत कम लोग लिखकर प्रैक्टिस करते हैं। पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि कोशिश करें जब आप तैयारी कर रहे हैं तो पठन-पाठन के साथ लिखकर भी तैयारी करें। ऐसा करने से आपको अपनी गलतियों में सुधार करने का मौका मिलेगा, साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी कर पाएंगे।11:44 AM, 29-Jan-2024
Pariksha Pe Charch Live: शिक्षक किस तरह छात्रों को तनावमुक्त रहने में करें मदद?
टीचर का स्टूडेंट के साथ का नाता शुरूआत से लेकर परीक्षा आने तक निरंतर बढता रहे तो शायद परीक्षा के दौरान छात्रों पर तनाव की नौबत न आए। शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्रों के साथ केवल सिलेबस तक ही संबंधित न हों। शिक्षक और छात्र का नाता ऐसा हो कि छात्र छोटी-मोटी समस्या को भी शिक्षक के साथ डिस्कस करने से न हिचकिचाए : पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन
11:42 AM, 29-Jan-2024
Pariksha Pe Charcha 2024 LIVE: टाइम मैनेजमेंट के प्रति रहें जागरूक
पीएम मोदी ने छात्रों को सलाह दी कि हमेशा टाइम मैनेजमेंट के प्रति जागरूक रहना चाहिए। परीक्षा हो या नहीं अपने कार्य को सही समय पर पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, काम करने की कभी थकान नहीं होनी चाहिए। काम करने से संतोष होता है।
11:40 AM, 29-Jan-2024
जीवन में प्रतिस्पर्धा होना भी जरूरी
प्रतिस्पर्धा से आने वाले दबाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में पीएम ने कहा, "जीवन में चुनौतियां और स्पर्धा होना बहुत जरूरी है। इनके बिना जीवन बहुत ही प्रेरणाहीन बन जाएगा। जीवन में हेल्दी कॉम्पीटीशन होना जरूरी है।"दोस्तों से प्रतिस्पर्धा न करें, बल्कि खुद से प्रतिस्पर्धा करें और दोस्तों को अपने लिए प्रेरणा बनाएं।
माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें। परीक्षा पे चर्चा 2024 के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए पीएम ने कहा कि तुलना छात्रों के मन में बचपन से ही उनके परिवारों द्वारा रची जाती है।
उन्होंने कहा, "मैं माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे अपने बच्चों की तुलना दूसरों की उपलब्धियों से न करें।"
11:31 AM, 29-Jan-2024
हमें किसी भी तरह के दबाव से निपटने के लिए खुद को ढालना होगा: पीएम मोदी
इच्छाशक्ति से हम दबाव के बावजूद सफलता हासिल कर सकते हैं... हमें दबाव से निपटने की कला को जल्दबाजी में नहीं, बल्कि धीरे-धीरे लागू करना चाहिए। दबाव को संभालना सिर्फ विद्यार्थी का काम नहीं है; इस प्रक्रिया को आसान बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों और अभिभावकों पर भी है: पीएम मोदी11:27 AM, 29-Jan-2024
Pariksha Pe Charcha: यह कार्यक्रम मेरे लिए भी परीक्षा की तहर: PM Modi
छात्रों को भारत के भविष्य को आकार देने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम उनके लिए भी एक परीक्षा की तरह है।पीएम मोदी बच्चों के सवालों का जवाब दे रहे हैं।
कमेंट
कमेंट X