JEE Main Admit Card 2023 LIVE: आज जारी हो सकता है जेईई मेन का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे चेक
{"_id":"63c8dcb4313bc220ac031815","slug":"nta-jee-main-2023-admit-card-to-be-released-soon-at-jeemain-nta-nic-in-know-where-to-download-2023-01-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"JEE Main Admit Card 2023 LIVE: आज जारी हो सकता है जेईई मेन का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 19 Jan 2023 12:44 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:44 PM IST
खास बातें
JEE MAIN Admit Card 2023: एनटीए आज जेईई मेन का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
JEE Main 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:44 PM, 19-Jan-2023
JEE Mains Admit Card 2023
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं इस समय चल रही हैं। इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन्स 2023 जनवरी सत्र के लिए संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। कई स्कूलों को कक्षा 12वीं के साइंस प्रैक्टिकल की जेईई मेन्स 2023 से टकराने की तारीखों को लेकर चिंता है।12:43 PM, 19-Jan-2023
JEE Main 2023 Admit Card कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।होम पेज पर जेईई मेन 2023 सत्र 1 के एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे - आवेदन संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड आदि डालें।
जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
जेईई मेन 2023 हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो प्रतियां प्रिंट आउट करवा लें।
विज्ञापन
12:27 PM, 19-Jan-2023
NTA JEE Main Exam Date 2023
जेईई मेन जनवरी परीक्षा जो कि पूर्व में 24 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 के मध्य आयोजित की जानी थी। परीक्षा तिथियां जारी होने के पश्चात अब जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से एक फरवरी, 2023 के मध्य संपन्न होगी।12:24 PM, 19-Jan-2023
JEE Main 2023 Exam Pattern : ऐसा रहेगा पेपर पैटर्न
जेईई मेन 2023 के पेपर पैटर्न में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न शामिल होंगे। पेपर 1- जेईई मेन के बीई, बी टेक पेपर में तीन खंड शामिल होंगे - गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान और इसमें 90 प्रश्न शामिल होंगे। पेपर 2ए- बी आर्क पेपर में तीन खंड होंगे - गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और ड्राइंग और इसमें 82 प्रश्न होंगे। जबकि पेपर 2बी- जेईई मेन परीक्षा के बी प्लानिंग पेपर में गणित, एप्टीट्यूड टेस्ट और योजना आधारित प्रश्न शामिल होंगे और इसमें 105 प्रश्न होंगे।11:41 AM, 19-Jan-2023
JEE Main Admit Card 2023 Session 1
28 जनवरी, 2023 को बी आर्क के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा अभी भी सात दिवस में ही संपन्न होगी। पूर्व में जारी किए गए कार्यक्रम में 26 जनवरी, 2023 को परीक्षा नहीं होनी थी। अब जारी किए गए कार्यक्रम में 26 जनवरी, 2023 व 27 जनवरी, 2023 को परीक्षा नहीं होगी। इसके बदले एक फरवरी, 2023 तक परीक्षा होगी।11:40 AM, 19-Jan-2023
JEE Main 2023: परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव
जेईई मेन जनवरी परीक्षा जो कि पूर्व में 24 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 के मध्य आयोजित की जानी थी। परीक्षा तिथियां जारी होने के पश्चात अब जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से एक फरवरी, 2023 के मध्य संपन्न होगी, यानी परीक्षा के लिए एक दिन अतिरिक्त कर दिया गया है। जेईई मेन जनवरी परीक्षा में 24, 25, 29, 30 व 31 जनवरी, 2023 एवं एक फरवरी को बीई, बी टेक के लिए परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:31 AM, 19-Jan-2023
JEE Main Admit Card 2023
इससे पहले परीक्षा शहर एवं परीक्षा की तिथियां बुधवार को जारी कर दी गई हैं। विद्यार्थियों को इसकी सूचना मिलने के साथ ही असमंजस की स्थितियां भी सामने आई। वहीं, अब एडमिट कार्ड का इंतजार शुरू हो गया है। जेईई मेन जनवरी परीक्षा के लिए 9.15 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।11:20 AM, 19-Jan-2023
कमेंट
कमेंट X