फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET Result 2022 Live: नीट यूजी का परिणाम जारी, 993069 छात्रों ने पास की परीक्षा, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Thu, 08 Sep 2022 03:36 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 03:36 PM IST
खास बातें

NEET Result 2022 Today at nta.neet.nic.in: नीट यूजी परीक्षा के करीब डेढ़ महीने बाद आज लगभग 18 लाख छात्र का इंतजार खत्म हो गया है। एनटीए ने नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। NEET UG 2022 से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट आप प्राप्त कर सकते हैं अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में।  
 

विज्ञापन
NEET UG 2022 Result Anytime Live neet.nta.nic.in Toppers, Percentile, Cut off, Download Scorecard
NEET UG Result Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:35 PM, 08-Sep-2022

NEET Result 2022 Live: जानें टाई-ब्रेकिंग नियम के बारे में

नीट यूजी 2022 परीक्षा में समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम का अनुसरण किया गया है। नीट परीक्षा में दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक प्राप्त करने के मामले में यह टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होता है।
02:18 PM, 08-Sep-2022

NEET Result: राजस्थान की तनिष्का बनीं टॉपर

राजस्थान राज्य की तनिष्का ने नीट यूजी, 2022 परीक्षा में आल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। हालांकि, दूसरे रैंक के वत्स आशीष बत्रा, तीसरी रैंक पाने वाले कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और चोथी रैंक पाने वाले कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। अब सवाल उठता है कि जब सभी के अंक समान थे, तो तनिष्का को ही टॉपर क्यों घोषित किया गया है। आइए समझते हैं इसका कारण।

 
विज्ञापन
01:04 PM, 08-Sep-2022

NEET Topper's Tips: अंतिम समय में नहीं, पहले दिन से तैयारी करें

तनिष्का ने अपनी सफलता का रहस्य बताते हुए कहा कि नीट की तैयारी के दौरान कभी टेस्ट में मार्क्स कम आते थे तो पेरेन्ट्स मोटिवेट करते थे। उन्होंने कभी मार्क्स के लिए दबाव नहीं डाला और पॉजिटिविटी के साथ तैयारी करते रहने के लिए मोटिवेट किया।

 
12:04 PM, 08-Sep-2022

NEET UG Topper: बचपन से ही होनहार है तनिष्का, जेईई में भी टॉप किया

नीट यूजी 2022 में ऑल इंडिया टॉपर बनने वाली छात्रा तनिष्का बचपन से ही होनहार है। 14 सितंबर, 2005 को हरियाणा के नारनौल में जन्मी तनिष्का ने हाल ही में संपन्न हुई इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा जेईई मेन में भी 99.50 फीसदी पर्सेन्टाइल के साथ टॉपर्स में जगह बनाई थी।
 
11:28 AM, 08-Sep-2022

NEET Result: मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली

तनिष्का मूलरूप से हरियाणा की रहने वाली है और दो साल कोटा में रहकर नीट यूजी की तैयारी कर रही थी। तनिष्का ने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं। नीट यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई, जिसमें 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। नीट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा है। 
 
11:12 AM, 08-Sep-2022

NEET UG Topper: नीट यूजी टॉपर तनिष्का ने बताया सफलता का राज

परिणाम में राजस्थान के कोटा शहर की छात्रा तनिष्का ने आल इंडिया रैंक-1 पाई है। नीट टॉपर तनिष्का दिल्ली एम्स से एमबीबीएस करने की इच्छुक है और आगे चलकर वह कार्डियो, न्यूरो या अन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 AM, 08-Sep-2022

NEET UG Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, नवीनतम घोषणा के तहत 'नीट 2022 परिणाम' पर क्लिक करें।
  • अगली विंडो पर एनटीए नीट आवेदन संख्या और जन्म तिथि सहित क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • नीट 2022 परिणाम पर क्लिक करें और एक्सेस करें।
  • NEET UG 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
08:39 AM, 08-Sep-2022

NEET UG Result 2022 Top 10 Scorer

नीट यूजी 2022 में राजस्थान की तनिष्का ने 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी के वत्स आशीष बत्रा, कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली और कर्नाटक से ही रुचि पावाशे ने भी 99.9997733 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा में क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथा स्थान हासिल किया।
07:52 AM, 08-Sep-2022

NEET Result 2022: अंतिम उत्तर कुंजी, एनटीए नीट कट ऑफ और एनटीए नीट मेरिट जारी

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि नीट यूजी 2022 परिणाम के साथ, एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी, एनटीए नीट कट ऑफ और एनटीए नीट मेरिट कम ऑल इंडिया रैंक लिस्ट भी जारी कर दी है। अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी।
07:25 AM, 08-Sep-2022

NEET Toppers List 2022: नीट यूजी में राजस्थान की तनिष्का अव्वल, दिल्ली के आशीष दूसरे स्थान पर

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2022 का परिणाम बुधवार, सात सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर घोषित किया है। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed