MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे जारी; आठवी में 87.71, पांचवी में 90.97% पास
{"_id":"662710289851b3e1820e9b36","slug":"mp-board-result-2024-live-updates-madhya-pradesh-board-mpbse-class-5th-8th-result-topper-list-at-mpbse-nic-in-2024-04-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं के नतीजे जारी; आठवी में 87.71, पांचवी में 90.97% पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 23 Apr 2024 06:13 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:13 PM IST
खास बातें
MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2024 (Out) Live: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश आज, कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीकों से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस साल पूरे मध्य प्रदेश में लगभग 24 लाख छात्र कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा आठवी का परीक्षा परिणाम 87.71% रहा जबकि कक्षा पांच का परीक्षा परिणाम 90.97% रहा।
विज्ञापन
MP Board 5TH, 8TH rESULT 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:28 PM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: कक्षा 5वीं रिजल्ट
| प्रबंधन | सम्मिलित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
| शासकीय | 7,39,852 | 6,37,927 | 86.22% |
| अशासकीय | 3,95,201 | 3,58,053 | 90.60% |
| मदरसा | 2,334 | 1,573 | 67.40% |
| कुल | 11,37,387 | 9,97,553 | 87.71% |
01:14 PM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: कक्षा 5वीं रिजल्ट
| प्रबंधन | सम्मिलित छात्र | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
| शासकीय | 7,69,050 | 7,03,917 | 91.53% |
| अशासकीय | 4,61,138 | 4,15,839 | 90.18% |
| मदरसा | 3,500 | 2,564 | 73.26% |
| कुल | 12,33,688 | 11,22,320 | 90.97% |
विज्ञापन
12:24 PM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: मदरसों का परिणाम सरकारी-प्राइवेट से पीछे
- कक्षा पांच में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 91.53% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.18% बच्चे पास हुए। मदरसे में 73.26% बच्चे ही पास हो सके।
- कक्षा आठ की बात करें तो सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 86.22% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों में 90.60% बच्चे पास हुए। मदरसों का पास प्रतिशत 67.40% ही रहा।
| कक्षा | सरकारी स्कूलों की उत्तीर्ण दर | प्राइवेट स्कूलों की उत्तीर्ण दर | मदरसा की उत्तीर्ण दर |
| कक्षा 5 | 91.53% | 90.18% | 73.26% |
| कक्षा 8 | 86.22% | 90.60% | 67.40% |
12:21 PM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: ग्रामीण स्कूलों का रिजल्ट बेहतर
ग्रामीण और शहरी स्कूलों की तुलना करें तो पांचवीं और आठवीं में ग्रामीण स्कूलों का प्रदर्शन शहरी स्कूलों से बेहतर रहा। कक्षा पांचवीं में ग्रामीण स्कूलों में पास प्रतिशत 92.60% रहा, जबकि शहरी स्कूलों में 86.19% बच्चे पास हुए। इसी तरह आठवीं कक्षा में ग्रामीण स्कूलों के 88.35 प्रतिशत बच्चे पास हो गए। वहीं, कक्षा आठवीं में शहरी स्कूलों में 86.04 प्रतिशत बच्चे ही पास हुए।
12:16 PM, 23-Apr-2024
MP Board Result 2024 Live: कितने छात्र-छात्राएं पास?
- कक्षा पांच में 89.62% बालक और 92.41% बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं।
- कक्षा आठ में बालकों का पास प्रतिशत 85.94% और बालिकाओं का 89.56% रहा।
12:10 PM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: जारी हुआ 5वीं, 8वीं का रिजल्ट
करीब 24 लाख छात्रों का इंतजार आखिरकार समाप्त हुआ। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने कक्षा 5वीं और 8वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कक्षा आठवी का परीक्षा परिणाम 87.71% रहा जबकि कक्षा पांच का परीक्षा परिणाम 90.97% रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:03 PM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: रिजल्ट के साथ जारी होगी योग्यता सूची
परिणामों के साथ, आरएसकेएमपी योग्यता सूची और अन्य प्रासंगिक विवरण भी साझा करेगा।12:00 PM, 23-Apr-2024
MP Board Result 2024 Live: 5वीं में 12 लाख छात्र हुए शामिल
कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 12 लाख छात्र शामिल हुए हैं। इंतजार किसी भी समय समाप्त हो सकता है। किसी भी समय यह खबर आ सकती है कि एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं।11:56 AM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: 8वीं के 11 लाख छात्रों को इंतजार
इस वर्ष एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्र शामिल हुए।11:49 AM, 23-Apr-2024
MP Board 5th, 8th Result 2024 Live: कोई छात्र नहीं हो सकता फेल
एमपी बोर्ड कक्षा 5 और क्लास 8 के बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए छात्रों को कुल अंको में से कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। इसके अलावा, हर सब्जेक्ट में भी 33% स्कोर करना जरूरी है। हालांकि, RTE गाइडलाइन के मुताबिक किसी बच्चे को कक्षा 1 से 8 के बीच फेल नहीं किया जा सकता। वहीं, हर स्टूडेंट को अपने मार्क्स इम्प्रूव करने के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका भी दिया जाता है।
कमेंट
कमेंट X