MP Board 10th 12th Result OUT Live: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, जानें पास प्रतिशत और टॉपर
{"_id":"646ecb942c0f122d8e093f56","slug":"mp-board-result-2023-date-time-updates-on-mpbsenicin-madhya-pradesh-board-class-10th-12th-result-2023-05-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Board 10th 12th Result OUT Live: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, जानें पास प्रतिशत और टॉपर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 25 May 2023 01:34 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 25 May 2023 01:34 PM IST
खास बातें
MP Board Result 2023 OUT, MPBSE Result Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आज यानी 25 मई गुरुवार को 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। इस साल एमपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिनका रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। अंग्रेजी में खबरे पढ़ने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
mp board result live
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
01:14 PM, 25-May-2023
MP Board Result 2023 OUT पास प्रतिशत
10वीं की परीक्षा में कुल 946335 परीक्षार्थी शामिल हुए. नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 815364 है। 63.29 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी पास हुए। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.26 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47 रहा है।
01:12 PM, 25-May-2023
एमपी बोर्ड मेरिट सूची में शामिल छात्र
कक्षा 12वीं की मेरिट लिस्ट में कला (मानविकी) संकाय में 18, गणित संकाय में 55, विज्ञान (जीव विज्ञान) संकाय मे 31, वाणिज्य संकाय में 67, कृषि संकाय में 8, ललितकला+गृहविज्ञान में 3 परीक्षार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है : राज्यमंत्री श्री @Indersinghsjp#Result #JansamparkMP pic.twitter.com/XLWnnrXYZc
— School Education Department, MP (@schooledump) May 25, 2023
विज्ञापन
01:09 PM, 25-May-2023
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के आंकड़े
- कक्षा 12 में पंजीकृत छात्रों की संख्या- 729426
- कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या -727044
- कक्षा 12वीं में पास छात्र 401366
- कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत: 55.28 रहा है
01:07 PM, 25-May-2023
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के आंकड़े
- कक्षा 10 में पंजीकृत छात्रों की संख्या- 820014
- कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या - 815364
- कक्षा 10वीं में पास छात्र 515955
- कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत: 63.29 रहा है
01:02 PM, 25-May-2023
MPBSE Board Result 2023 Live: 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी
स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। 10वीं का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा है। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा है। वहीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा। लड़के 52% सफल रहा। 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।
01:00 PM, 25-May-2023
MP Board 10th 12th Result 2023 out
इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में 55.28% नियमित परीक्षार्थी एवं 18.15% स्वाध्यायी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं : स्कूल शिक्षा मंत्री श्री @Indersinghsjp #Result #JansamparkMP pic.twitter.com/e0rGkqABuM
— School Education Department, MP (@schooledump) May 25, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 25-May-2023
MP Board Result 2023 Live: 10वीं के टॉपर्स
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नंदानगर इंदौर की रहने वाली मृदुल पाल ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं। जबकि तीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं।
12:51 PM, 25-May-2023
MP Board 12TH Result 2023 Topper
एमपी बोर्ड 12वीं कला संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री ने सभी टॉपरों को बधाई दी है।
12:48 PM, 25-May-2023
MP Board 10th Topper
एमपी बोर्ड 10 वीं में इंदौर के मृदुल पाल ने प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर प्राची गड़वाल रहीं, कृति प्रभा, स्नेहा लोधी रही।12:38 PM, 25-May-2023
कमेंट
कमेंट X