फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Board 10th 12th Result OUT Live: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, जानें पास प्रतिशत और टॉपर

Thu, 25 May 2023 01:34 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 25 May 2023 01:34 PM IST
खास बातें

MP Board Result 2023 OUT, MPBSE Result Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड  ने आज यानी 25 मई गुरुवार को 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। इस साल एमपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जिनका रिजल्ट बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है। अंग्रेजी में खबरे पढ़ने के लिए आप अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
MP Board Result 2023 Live Update: Madhya Pradesh Mpbse MP Board 10th 12th Result soon At Mpbse.Nic.In
mp board result live - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

01:14 PM, 25-May-2023

MP Board Result 2023 OUT पास प्रतिशत

10वीं की परीक्षा में कुल 946335 परीक्षार्थी शामिल हुए. नियमित परीक्षार्थियों की संख्या 815364 है। 63.29 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी पास हुए। नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.26 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47 रहा है। 
01:12 PM, 25-May-2023

एमपी बोर्ड मेरिट सूची में शामिल छात्र

विज्ञापन
01:09 PM, 25-May-2023

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के आंकड़े

  • कक्षा 12 में पंजीकृत छात्रों की संख्या- 729426
  • कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या -727044
  • कक्षा 12वीं में पास छात्र 401366
  • कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत: 55.28 रहा है
01:07 PM, 25-May-2023

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के आंकड़े

  • कक्षा 10 में पंजीकृत छात्रों की संख्या- 820014
  • कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या - 815364
  • कक्षा 10वीं में पास छात्र 515955
  • कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत: 63.29 रहा है
01:02 PM, 25-May-2023

MPBSE Board Result 2023 Live: 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। 10वीं का परीक्षा परिणाम 63.29% रहा है। छात्रों में 60.26% रहा और छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.47% रहा है। वहीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28% रहा। लड़के 52% सफल रहा। 58.75 फीसदी छात्राएं सफल रहीं।
01:00 PM, 25-May-2023

MP Board 10th 12th Result 2023 out

विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 25-May-2023

MP Board Result 2023 Live: 10वीं के टॉपर्स

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में नंदानगर इंदौर की रहने वाली मृदुल पाल ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इंदौर की प्राची गढ़वाल, सीधी की कीर्तिप्रभा मिश्र और नरसिंहपुर की स्नेहा लोधी हैं। जबकि तीसरे स्थान पर उमरिया से अनुभव गुप्ता, अकोदिया से अभिषेक परमार, टीकमगढ़ से उन्नति अग्रवाल, छतरपुर की आस्था सिंह राजपूत, डबरा की राधा साहू, ग्वालियर की सुदीक्षा कटारे और बालाघाट की प्रिया ठाकरे हैं।
12:51 PM, 25-May-2023

MP Board 12TH Result 2023 Topper

एमपी बोर्ड 12वीं कला संकाय में मौली नेमा ने टॉप किया है। गणित और विज्ञान में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया है। शिक्षा मंत्री ने सभी टॉपरों को बधाई दी है। 
12:48 PM, 25-May-2023

MP Board 10th Topper 

एमपी बोर्ड 10 वीं में इंदौर के मृदुल पाल ने प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर प्राची गड़वाल रहीं, कृति प्रभा, स्नेहा लोधी रही।
12:38 PM, 25-May-2023

mp board पास प्रतिशत

एमपी बोर्ड 10वीं में 63.29 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की है। वहीं 12वीं में 55.28 प्रतिशत बच्चे सफल रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed