फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Board Result 2025 Live: मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा, अब एमपी बोर्ड के नतीजे का इंतजार; पढ़ें ताजा अपडेट

Thu, 24 Apr 2025 06:34 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 06:34 PM IST
खास बातें

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Live Udpates: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों का इंतजार 16.60 लाख विद्यार्थी कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। एमपी बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी करने की सटीक तारीख की घोषणा करेगा।

छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा जानकारी मिलती रहेगा। इसके अलावा, परिणाम जारी होने पर आपको सूचित किया जाएगा, जिससे आप तेजी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

 

विज्ञापन
MP Board Class 10th 12th Result 2025 Date Time Live Updates MPBSE High School Inter Result Kab Aayega
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

लाइव अपडेट

06:33 PM, 24-Apr-2025

MP Board Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र नतीजे घोषित होने पर अमर उजाला की वेबसाइट पर ही अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। इसके लिए आपको सिर्फ रोल नंबर की आवश्यकता होगी। परिणाम चेक करने का तरीका बेहद सरल है। आप नीचे स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर विभिन्न बोर्ड्स की सूची खुलकर आ जाएगी।
  • इसमें से अपना बोर्ड यानी एमपी बोर्ड चुनें।
  • अब अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो 10वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर, यदि 12वीं के छात्र हैं तो 12वीं के रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
सबसे तेज परिणाम देखने के लिए अभी से नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण कर लें-

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
05:37 PM, 24-Apr-2025

MP Board Result 2025: 10वीं की परीक्षा में साढ़े नौ लाख विद्यार्थी शामिल

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में तकरीबन 9.53 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए। हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत हिंदी विषय की परीक्षा से हुई। परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं।
विज्ञापन
04:40 PM, 24-Apr-2025

MP Board 12th Topper List: स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स की सूची जारी

पिछले साल मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम में जयंत यादव ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं, कॉमर्स (व्यापार) स्ट्रीम में मुस्कान डांगी ने 493 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है। विज्ञान-गणित स्ट्रीम में अंशिका मिश्रा ने भी 493 अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।
02:52 PM, 24-Apr-2025

MP Board 10th Result 2025: करीब 9.53 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में तकरीबन 9.53 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए। हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत हिंदी विषय की परीक्षा से हुई। परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं।
12:52 PM, 24-Apr-2025

MPBSE 12th Supplementary Result 2025: एमपीबीएसई 12वीं पूरक परिणाम

जो उम्मीदवार एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा। पूरक परीक्षा के बारे में विवरण बोर्ड द्वारा अभी घोषित किया जाना बाकी है। पूरक परीक्षा छात्रों को दूसरे प्रयास में एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर प्रदान करती है।
12:21 PM, 24-Apr-2025

MP Board 10th Topper List: पिछले वर्ष के टॉपर्स

रैंक विद्यार्थी का नाम प्राप्तांक
1 अनुष्का अग्रवाल 495
2 रेखा रेबारी 493
2 इश्मिता तोमर 493
2 स्नेहा पटेल 493
3 सौरभ सिंह 492
विज्ञापन
विज्ञापन
11:51 AM, 24-Apr-2025

MP Board 12th Topper List 2024: स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स

स्ट्रीम टॉपर का नाम प्राप्तांक (500 में से)
आर्ट्स जयंत यादव 487
व्यापार मुस्कान डांगी 493
विज्ञान-गणित अंशिका मिश्रा 493
11:11 AM, 24-Apr-2025

MP Board 12th Re-evaluation 2025: एमपी बोर्ड 12वीं पुनर्मूल्यांकन

परिणाम घोषित होने के बाद, जो उम्मीदवार अपने एमपीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक एमपीबीएसई वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन फॉर्म भर सकेंगे। पुनर्मूल्यांकन की घोषणा संभवतः जून 2025 में की जाएगी।
10:25 AM, 24-Apr-2025

MP Board Result: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण

परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी
09:43 AM, 24-Apr-2025

MP Board 10th Re-Evaluation: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा। पुनर्मूल्यांकन परिणाम जून 2025 में घोषित किया जाता है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed