फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

MP Board 12th Result 2024 Live(Out): हायर सेकेंडरी में लड़कियों ने मारी बाजी; अंशिका और मुस्कान ने किया टॉप

Wed, 24 Apr 2024 05:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 24 Apr 2024 05:07 PM IST
खास बातें

MPBSE MP Board Class 12th Result 2024 Live Updates:  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने अभी तक अपना परिणाम नहीं देखा है, वें अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी रुकावट के सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं। 

कक्षा 12वीं रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
 

विज्ञापन
MP Board 12th Result 2024 Live: class 10th result Out, link here http://results.amarujala.com
MP Board Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

04:40 PM, 24-Apr-2024
MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन छात्रों ने अभी तक अपना परिणाम नहीं देखा है, वें अमर उजाला की वेबसाइट https://result.amarujala.com के माध्यम से बिना किसी रुकावट के सबसे पहले अपना परिणाम देख सकते हैं। 
 
03:25 PM, 24-Apr-2024

MP Board 12th Result 2024 Live: एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए चाहिए 33 फीसदी मार्क्स

 

एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में पाास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है। हर विषय में 33 फीसदी मार्क्स होने चाहिए. दो विषयों में पासिंग मार्क्स न आने पर सप्लीमेंट्री की परीक्षा दी जा सकती है।

 
विज्ञापन
03:04 PM, 24-Apr-2024

MP Board 12th Result 2024 Live: पिछले साल कौन बना था 12वीं में टॉपर ?

 

पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं के गणित में नारायण शर्मा, कॉमर्स में प्रिंसी खेमसारा, बायोलॉजी में विकास द्विवेदी ने टॉप किया था।

 
12:19 PM, 24-Apr-2024

MPBSE 12th Result 2024: यदि कोई छात्र 3 से अधिक विषयों में फेल हो जाता है तो क्या होगा?

यदि कोई छात्र एमपी बोर्ड  परीक्षा में तीन विषयों में उत्तीर्ण नहीं होता है, तो उसे असफल माना जाएगा। ये छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत, उन्हें उसी शैक्षणिक वर्ष के भीतर उत्तीर्ण होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
09:56 AM, 24-Apr-2024

MP Board 12th Result 2024 Live: करीब 10 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस वर्ष एमपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में तकरीबन 10 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बोर्ड के अधिकारी आज शाम 4 बजे सभी का रिजल्ट जारी करेंगे।
09:12 AM, 24-Apr-2024

MP Board Result 2024 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी ये घोषणा

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा आज शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इस दौरान एमपी बोर्ड के अधिकारी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में पास प्रतिशत, टॉपर्स, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख और अन्य विवरणों की घोषणा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 AM, 24-Apr-2024

MP Board Inter Result 2024 Live: पास होने के लिए चाहिए होंगे इतने अंक

एमपी बोर्ड ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा 06 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की थी और 6.5 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। पास होने के लिए इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। 
08:24 AM, 24-Apr-2024

MP Board 12th Result 2024 Live: ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद से ही छात्र results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
  • सबसे पहले results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एमपी बोर्ड वाले सेक्शन में जाएं।
  • कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने के लिए प्रिंट वाले आइकन पर क्लिक करें।
07:36 AM, 24-Apr-2024

MP Board 12th Result 2024 Live: 10 अप्रैल तक हुआ था कॉपियों का मूल्यांकन

एमपी बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन 20 मार्च तक किया गया था, जिसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। बोर्ड की ओर से मूल्यांकन 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। इसके बाद, अब बोर्ड आज 12वीं कक्षा नतीजे जारी करने वाला है।
07:18 AM, 24-Apr-2024

MP Board 12th Result 2024 Live: 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

एमपीबीएसई शाम 4 बजे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होने के तुरंत बाद, छात्र अपने अंक ऑनलाइन जांचने के लिए अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर जा सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed