फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Main Result 2022 Live: आज जारी हो सकता है जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट, यहां देखें हर अपडेट

Sat, 09 Jul 2022 12:02 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 12:02 AM IST
खास बातें

JEE Main Result 2022 Live: लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से जेईई मेन जून 2022 परीक्षा के परिणाम को शनिवार, 09 जुलाई, 2022 को जारी किया जा सकता है। इसलिए हम लेकर आए हैं आपके लिए यह लाइव ब्लॉग जहां आपको परिणाम से जुड़ा हर अपडेट आसानी से प्राप्त होगा। 
 

विज्ञापन
JEE Main Result 2022 Live Session 1 Released Today at jeemain.nta.nic.in Know How to Check Sarkari Result
जेईई मेन 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:09 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Result 2022: नौ जुलाई को जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट!

जेईई मेन 2022 के पहले चरण यानी जून सत्र की परीक्षा के परिणाम शनिवार, नौ जुलाई, 2022 को जारी हो सकते हैं। अमर उजाला पर आपको संबंधित अपडेट सबसे पहले मिलेगा।
07:05 PM, 08-Jul-2022

Sarkarii Result: NTA JEE Mains Result Update 2022

इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2022) के लिए परिणाम दो चरणों में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
06:05 PM, 08-Jul-2022

Sarkari Result : JEE Main Result 2022 Live

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही जेईई मेन (JEE Main) के पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जाना है।
04:49 PM, 08-Jul-2022

JEE MAIN 2022: कब जारी होंगे परिणाम?

एनटीए की ओर से परिणाम को जारी करने को लेकर अब तक किसी भी तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, परिणाम को आज रात तक जारी किया जा सकता है। छात्र किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
03:14 PM, 08-Jul-2022

JEE Main: 23 से 29 जून तक हुई थी पहले चरण की परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पहले चरण के लिए परीक्षा 23, 24, 25, 26, 27, 28 और 29 जून, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अंतरिम उत्तर कुंजी दो जुलाई को जारी की गई थी और उसके खिलाफ आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 04 जुलाई, 2022 तक थी। 
 
03:04 PM, 08-Jul-2022

JEE MAIN 2022: सेशन-2 के लिए नौ जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन 

जेईई मेन के दूसरे चरण में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार एनटीए जेईई की वेबसाइट पर बुधवार, छह जुलाई को रात्रि 11 बजे से शनिवार, नौ जुलाई को रात्रि 11 बजे तक आवेदन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:44 PM, 08-Jul-2022

JEE MAIN Result: ऐसे देख सकेंगे परिणाम

जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे। 
02:03 PM, 08-Jul-2022

JEE Main 2022: पहले चरण की फाइनल आंसर की जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार, छह जुलाई, 2022 को बीई/ बीटेक (BE/ BTech) पेपर-1 के लिए जेईई मेन 2022 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी।
01:24 PM, 08-Jul-2022

JEE Mains Result: कैसे डाउनलोड करें जेईई मेन का रिजल्ट?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जेईई मेन 2022 सत्र 1 रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब रिजल्ट फाइल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट भी संभाल कर रख लें।
12:52 PM, 08-Jul-2022

JEE Advance 2022 के लिए होंगे क्वालीफाई

एनटीए की ओर से जेईई मेन के दूसरे चरण के समापन के बाद दोनों चरणों के लिए संयुक्त एनटीए रैंक जारी की जाएगी। उसी रैंक के आधार पर फाइनल कट ऑफ जारी होगी। शीर्ष 2.50 लाख रैंक उम्मीदवारों को जेईई एडवांस परीक्षा भाग लेने का मौका मिलेगा।  
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed