फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Advanced Result 2023 OUT Live : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, हैदराबाद जोन से बीसी रेड्डी ने किया टॉप

Sun, 18 Jun 2023 12:48 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 18 Jun 2023 12:48 PM IST
खास बातें

IIT JEE Advanced Result 2023 Out Live Updates : जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
JEE Advanced Result 2023 Declared Live: IIT JEE Results Out At Jeeadv.Ac.In Know Topper List with Marks
JEE Advanced 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

12:47 PM, 18-Jun-2023

JEE Advanced counselling

जेईई-एडवांस्ड का परिणाम जारी होने के बाद आईआईटी एनआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जोसा काउंसलिंग 19 जून से 31 जुलाई के मध्य 6 राउंड में होगी। काउंसलिंग में विद्यार्थियों को 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपलआईटी एवं 35 जीएफटीआई सहित 116 कॉलेजों की 700 से अधिक कॉलेजज ब्रांचेज को प्राथमिकता के घटते क्रम में भरना होगा।
12:12 PM, 18-Jun-2023

JEE Advanced Topper

हैदराबाद जोन के वविला चिदविलास रेड्डी ने 341/360 अंकों के स्कोर के साथ जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की टॉपर महिला भी हैदराबाद जोन से हैं। नयकांति नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है। उनका 298/360 स्कोर है। 

 
विज्ञापन
12:04 PM, 18-Jun-2023

JEE Advanced Result

जेईई मेन का परिणाम घोषित किया जा चुका है। उम्मीदवारों को अब आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य में प्रवेश के लिए संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण काउंसलिंग में भाग लेना होगा। कुल 118 संस्थान हैं, जिनके लिए JoSAA द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाती है।

 
12:01 PM, 18-Jun-2023

JEE Advanced Topper

जेईई एडवांस्ड 2023 में छह छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस साल निगेटिव मार्किंग का प्रतिशत कम है। इसके अतिरिक्त, बिना पेनाल्टी के और भी प्रश्न थे जिन्होंने छात्रों को प्रयास करने का आत्मविश्वास दिया।
11:38 AM, 18-Jun-2023

JEE Advanced Result 2023

जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। कोटा के कोचिंग संस्थान से तैयारी कर रहे राघव गोयल ने जेईई एडवांस्ड 2023 में ऑल इंडिया 04 रैंक हासिल की है। कोटा के एक क्लासरूम स्टूडेंट राघव अब आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करने के बाद स्टार्ट अप शुरू करना चाहते हैं। इसके अलावा वो मैथ्स सब्जेक्ट को भी एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
11:14 AM, 18-Jun-2023

JEE Advanced Topper

मलय ने जेईई एडवांस्ड-2023 में ऑल इंडिया रैंक 08 हासिल की है। अब मलय आईआईटी मुम्बई की सीएस ब्रांच से बीटेक करेगा। मलय ने बताया कि जेईई एडवांस्ड में सक्सेस के लिए मैंने फैकल्टीज की गाइडेंस के अनुसार ही तैयारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:51 AM, 18-Jun-2023

फाइनल आंसर की जारी

आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की फाइनल आंसर की भी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं।
10:25 AM, 18-Jun-2023

JEE Advanced Topper

अब तक देखे गए परिणामों में राघव गोयल ने ऑल इंडिया रैंक-4, प्रभव खंडेलवाल ने ऑल इंडिया रैंक-6, मलय केडिया ने ऑल इंडिया रैंक 8 और नागिरेड्डी बालाजी ने ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त की है।


 
10:17 AM, 18-Jun-2023

जेईई एडवांस्ड 2023 महिला टॉपर

जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा की महिला टॉपर भी हैदराबाद जोन से हैं। 298/360 स्कोर करने वाली नयकांती नागा भाव्या श्री को इस साल महिला टॉपर घोषित किया गया है।

 
10:17 AM, 18-Jun-2023

13 विदेशी छात्र भी सफल

जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा के लिए कुल 125 विदेशी उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 108 उपस्थित हुए और 13 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed