HPBOSE 12th Result Out: 486 अंकों से साथ महक ने किया 12वीं में टॉप, 83.16 फीसदी विद्यार्थी पास
{"_id":"6827dfa94870a227130ea4a7","slug":"hpbose-himachal-pradesh-class-12th-result-2025-live-hp-board-inter-school-result-direct-link-m-marksheet-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Result Out: 486 अंकों से साथ महक ने किया 12वीं में टॉप, 83.16 फीसदी विद्यार्थी पास","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 17 May 2025 03:00 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 17 May 2025 03:00 PM IST
खास बातें
HPBOSE HP Board 12th Result 2025 Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना रिजल्ट अमर उजाला की वेबसाइट पर लॉग इन करके तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी
मार्च में आयोजित इस परीक्षा में प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों पर 93,494 अभ्यर्थियों (नियमित और एसओएस) ने भाग लिया था।
हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां चेक करें रिजल्ट
विज्ञापन
HPBOSE Result 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:58 PM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: देखें आर्ट्स के टॉपर
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला द्वारा आयोजित प्लस टू (मार्च-2025) परीक्षा की कला संकाय की अनंतिम टॉप 10 मेरिट सूची में अंकिता ने 483 अंक (96.6%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह कांगड़ा जिले की निवासी हैं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रायट से शिक्षा प्राप्त की है।वहीं, दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संयुक्त रूप से रहीं हैं, जिन्होंने 480 अंक (96%) प्राप्त किए हैं। पहली छात्रा निर्दोष कुमारी हैं, जो चंबा जिले की निवासी हैं और उन्होंने द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज, छत्री से पढ़ाई की है। दूसरी छात्रा ज्योति शर्मा हैं, जो हमीरपुर जिले से हैं और उन्होंने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जलारी से शिक्षा प्राप्त की है।
हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर महक के इन विषयों में मिले शानदार अंक, गणित में 100 फीसदी स्कोर; देखें मार्कशीट
02:24 PM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: महक है साइंस की टॉपर
हिमाचल प्रदेश विज्ञान संकाय की महक ने 486 अंक (97.2%) प्राप्त करके प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। महक, जो ऊना जिले की रहने वाली हैं।वहीं, दूसरे स्थान पर दो छात्राएं संयुक्त रूप से रही हैं, जिनमें पहली हैं खुशी, जिन्होंने 483 अंक (96.6%) प्राप्त किए हैं। वह ऊना जिले की निवासी हैं और उनके पिता का नाम सुरेश सिंह है। दूसरी छात्रा जान्हवी ठाकुर हैं, जिन्होंने 96.6% अंकों के साथ यह स्थान साझा किया है। जाहन्वी कांगड़ा जिले से हैं और उनके पिता का नाम यशवंत सिंह है। दोनों ने क्रमशः धौलाधार पब्लिक स्कूल, धर्मशाला और भारती विद्यापीठ स्कूल, बैजनाथ से शिक्षा प्राप्त की है।
तीसरे स्थान पर सबसे पहले नाम आता है कनिका का, जो कांगड़ा जिले की निवासी हैं और भारती विद्यापीठ स्कूल, बैजनाथ से पढ़ाई की है। इनके साथ पलक ठाकुर (ऊना), नवनीत कौर (ऊना), कनक शर्मा (ऊना), कृष्ण लाहौरिया (कांगड़ा), और रिया रांगड़ा (कांगड़ा) ने भी 96.4% अंक हासिल किए हैं। सभी छात्रों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया, बल्कि प्रदेश के शिक्षा स्तर को भी एक नई ऊंचाई दी।
विज्ञापन
01:22 PM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: पायल शर्मा ने किया टॉप, खुशी दूसरे स्थान पर
कॉमर्स संकाय में कांगड़ा की पायल शर्मा ने 482 अंकों (96.4%) के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। वह एसवीएस पब्लिक स्कूल, चंदपुरा से परीक्षा में शामिल हुई थीं।
दूसरे स्थान पर रही खुशी, जिन्होंने 481 अंक (96.2%) प्राप्त किए। खुशी डीआर पब्लिक स्कूल, गगरेट, ऊना की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन छात्राएं सान्या ठाकुर (479 अंक), साक्षी डट्टा (479 अंक) और तनिष्का शर्मा (479 अंक) रहीं। इन तीनों ने क्रमशः सोलन, ऊना और सिरमौर से परीक्षा दी थी।
वहीं छठवें स्थान पर अनुपमा ठाकुर (426 अंक) और सातवें स्थान पर आर्यन ठाकुर (425 अंक) रहे।
दूसरे स्थान पर रही खुशी, जिन्होंने 481 अंक (96.2%) प्राप्त किए। खुशी डीआर पब्लिक स्कूल, गगरेट, ऊना की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन छात्राएं सान्या ठाकुर (479 अंक), साक्षी डट्टा (479 अंक) और तनिष्का शर्मा (479 अंक) रहीं। इन तीनों ने क्रमशः सोलन, ऊना और सिरमौर से परीक्षा दी थी।
वहीं छठवें स्थान पर अनुपमा ठाकुर (426 अंक) और सातवें स्थान पर आर्यन ठाकुर (425 अंक) रहे।
01:20 PM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: टॉप 3 में 11 विद्यार्थी
HPBOSE 12th Result 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
तीसरे स्थान पर भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। पलक ठाकुर, नवनीत कौर, कनक शर्मा, कृष लाहौरिया, पायल शर्मा और रिया रंगरा ने 482 अंक (96.4%) हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
12:56 PM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: टॉप 3 में कांगड़ा की चार छात्राओं का दबदबा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के परिणाम जारी हो गए हैं। इस बार टॉप 3 में कांगड़ा जिले की चार छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।पहला स्थान डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट (ऊना) की महक ने 500 में से 486 अंक लेकर हासिल किया। वहीं, कांगड़ा की खुशी, जाह्नवी ठाकुर और अंकिता ने समान 483 अंक लेकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। तीसरे स्थान पर कांगड़ा की कनिका हैं, जिन्होंने 482 अंक हासिल किए हैं।
कांगड़ा जिले की इन छात्राओं ने प्रदेशभर में अपनी मेहनत और प्रतिभा से छाप छोड़ी है।
12:46 PM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: आर्ट्स और कॉमर्स टॉपर बनीं कांगड़ा की बेटियां
कांगड़ा जिले की अंकिता ने आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 483 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, उसी जिले की पायल शर्मा ने कॉमर्स संकाय में 482 अंकों के साथ टॉप कर कांगड़ा का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:39 PM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: ऐसे देखें अपना रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले amarujala.com/results की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध HP Board सेक्शन पर क्लिक करें।
- "HP Board Class 12th Result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर या अन्य आवश्यक विवरण भरें और सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- रिजल्ट को ध्यानपूर्वक देखें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रति डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
12:32 PM, 17-May-2025
HPBOSE 12th Result 2025: 83.16% रहा परीक्षा परिणाम
परीक्षा परिणाम की घोषणा कांगड़ा डीसी और बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा व बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस बार ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों ने स्थान पाया है, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं। ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है।12:27 PM, 17-May-2025
ऊना की महक ने किया टॉप
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिए हैं। इस साल ऊना जिले की महक ने टॉप रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बोर्ड के अनुसार, कुल 83.16 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं।हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र यहां चेक करें रिजल्ट
12:24 PM, 17-May-2025
HPBOSE Class 12th Result 2025 Out Live: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट देख सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले नतीजे देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल के तौर पर सिर्फ रोल नंबर या फिर रोल कोड की आवश्यकता होगी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं।
कमेंट
कमेंट X