{"_id":"68286a4aeda9c409fa0a9a6c","slug":"hp-board-12th-topper-mehak-100-out-100-marks-check-her-marksheet-and-topper-s-list-here-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE 12th Topper: हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर का शानदार प्रदर्शन; गणित और इस विषय में हासिल किए पूरे अंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HPBOSE 12th Topper: हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर का शानदार प्रदर्शन; गणित और इस विषय में हासिल किए पूरे अंक
Sat, 17 May 2025 04:22 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Sat, 17 May 2025 04:22 PM IST
सार
HP Board 12th Topper Mehak's Marksheet: हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर गणित में माहिर है! ऐसा उनकी मार्कशीट को देखकर पता चलता है। इंटर टॉपर महक ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया है। महक को गणित में 100 में से 100 नंबर मिले है। इसके अलाव, एक और विषय में उन्होंने पूरे अंक हासिल किए हैं।
हिमाचल बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
विज्ञापन
HP Board 12th Topper List 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
HP Board 12th Topper Mehak: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज, शनिवार को कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा भी कर दी है। कुल 83.16 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 10वीं की तरह 12वीं में भी छात्राओं का बोल-बाला रहा। विज्ञान संकाय की महक ने पूरे राज्य में सबसे अधिक अंक हासिल कर रैंक-1 हासिल की है। महक ने सभी विषयों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्हें दो विषयों में पूरे-पूरे नंबर भी मिले हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दो विषयों में पूरे पूरे नंबर, तो में 99 रहा स्कोर
टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं, जिसमें 61 केवल छात्राएं हैं। ऊना की रहने वाली टॉपर महक ने 97.20% अंक हासिल किए हैं। महक ने दो विषयों में पूरे-पूरे अंक हासिल किए हैं। यही नहीं, टॉपर महक ने अन्य दो विषयों में 99-99 अंक हासिल किए हैं। हिमाचल बोर्ड 12वीं टॉपर की मार्कशीट देखकर यह पता चलता है कि उनकी गणित पर काफी मजबूत पकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
HP Board 12th Topper Mehak Marksheet: टॉपर महक की मार्कशीट
संत डी. आर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना की छात्रा महक को गणित और कंप्यूटर विज्ञान में 100 में 100 अंक मिले हैं। इसके अलावा, उन्हें भौतिकी में 99 अंक, रसायन शास्त्र में 99 और अंग्रेजी में 88 अंक मिले हैं।
| विषय | प्राप्तांक (100 में से) |
| गणित | 100 |
| कंप्यूटर विज्ञान | 100 |
| भौतिकी | 99 |
| रसायन विज्ञान | 99 |
| अंग्रेजी | 88 |
| कुल प्राप्तांक | 486/500 |
HPBOSE 12th Topper List 2025: हिमाचल बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
| रैंक | नाम | प्राप्त अंक | प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| 1 | महक | 486 | 97.2% |
| 2 | खुशी | 483 | 96.6% |
| 2 | जाह्नवी ठाकुर | 483 | 96.6% |
| 2 | अंकिता | 483 | 96.6% |
| 2 | कणिका | 482 | 96.4% |
| 3 | पलक ठाकुर | 482 | 96.4% |
| 3 | नवनीत कौर | 482 | 96.4% |
| 3 | कनक शर्मा | 482 | 96.4% |
| 3 | कृष लहोरिया | 482 | 96.4% |
| 3 | पायल शर्मा | 482 | 96.4% |
| 3 | रिया रंगरा | 482 | 96.4% |
| 4 | गगनदीप सिंह | 481 | 96.2% |
| 4 | प्रांजल राणा | 481 | 96.2% |
| 4 | सुहानी शर्मा | 481 | 96.2% |
| 5 | कृतिका शर्मा | 480 | 96% |
| 5 | साक्षी | 480 | 96% |
| 5 | पल्लवी ठाकुर | 480 | 96% |
| 5 | निर्दोष कुमारी | 480 | 96% |
कमेंट
कमेंट X