फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HPBOSE 12th Result: हिमाचल बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! कल घोषित होंगे 12वीं के नतीजे, पढ़ें ताजा जानकारी

Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 16 May 2025 11:29 PM IST
खास बातें

HP Board 12th Result 2025 Updates, Himachal Pradesh HPBOSE Board Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल, 17 मई 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इस वर्ष राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था। परिणाम जारी होने के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां क्लिक करें और पंजीकरण करें


 

विज्ञापन
HPBOSE 12th Result: Big Update on HP Board Results, Class 12 Scores to Be Announced Tomorrow
HP Board 12th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

10:20 PM, 16-May-2025

कल जारी होगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम कल, 17 मई 2025 को घोषित करने जा रहा है। इस लाइव अपडेट में हम आपको रिजल्ट समय, चेक करने की प्रक्रिया और आगे की जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे।

07:46 PM, 16-May-2025

HPBOSE 12th Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए होगी इस चीज की जरूरत

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
06:35 PM, 16-May-2025

HPBOSE HP Board 12th Result: जल्द आने वाला हा रिजल्ट

हाल ही में डिजिलॉकर ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को लेकर एक अहम जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है।
04:23 PM, 16-May-2025

HP Board 12th Result: रोल नंबर रखें तैयार

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र परिणाम विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करके एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रोल नंबर छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर मिलेगा।
 
04:09 PM, 16-May-2025

HP Board Result 2025: पिछले साल किसने किया टॉप

पिछले साल (2024) हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) की 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय (Science stream) में कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। दोनों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए थे, जो कि 98.80% बनते हैं।
03:37 PM, 16-May-2025

HPBOSE 12th Result 2025: जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे

डिजिलॉकर पर आई ताजा जानकारी के मुताबिक नतीजे बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले एक या दो दिनों में नतीजों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:55 PM, 16-May-2025

HP Board 12th Result: परिणाम देखने के लिए जरूरी विवरण

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट विंडो में रोल नंबर दर्ज करके ही छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे। यह रोल नंबर छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि परिणाम देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि कोई परेशानी न हो।
01:45 PM, 16-May-2025

HPBOSE 10th Result 2025: इन विषयों के नतीजे होंगे घोषित

हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए जारी किया जाएगा। जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा दी है, वे अपने विषय अनुसार रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि जैसे ही रिजल्ट जारी हो, वे तुरंत results.amarujala.com पर जाकर अपना परिणाम चेक करें ताकि समय पर जानकारी मिल सके।
01:14 PM, 16-May-2025

HP Board Result 2025: 73.76 फीसदी रहा पास प्रतिशत

पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा था। परिणाम की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई थी। इस मौके पर कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किए थे।
12:26 PM, 16-May-2025

HP Board 12th Result: मार्कशीट पर होंगे विवरण

  • बोर्ड का नाम
  • परिणाम का नाम
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
  • परीक्षा में प्राप्त अंक
  • कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed