HPBOSE 12th Result: हिमाचल बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! कल घोषित होंगे 12वीं के नतीजे, पढ़ें ताजा जानकारी
HP Board 12th Result 2025 Updates, Himachal Pradesh HPBOSE Board Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल, 17 मई 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने इस संबंध में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस वर्ष राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में भाग लिया था। परिणाम जारी होने के बाद अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां क्लिक करें और पंजीकरण करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कल जारी होगा रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम कल, 17 मई 2025 को घोषित करने जा रहा है। इस लाइव अपडेट में हम आपको रिजल्ट समय, चेक करने की प्रक्रिया और आगे की जानकारी लगातार उपलब्ध कराते रहेंगे।
HPBOSE 12th Result 2025: रिजल्ट चेक करने के लिए होगी इस चीज की जरूरत
HPBOSE HP Board 12th Result: जल्द आने वाला हा रिजल्ट
HP Board 12th Result: रोल नंबर रखें तैयार
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र परिणाम विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करके एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रोल नंबर छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर मिलेगा।HP Board Result 2025: पिछले साल किसने किया टॉप
HPBOSE 12th Result 2025: जल्द जारी हो सकते हैं नतीजे
डिजिलॉकर पर आई ताजा जानकारी के मुताबिक नतीजे बहुत जल्द जारी होने वाले हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले एक या दो दिनों में नतीजों की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।HP Board 12th Result: परिणाम देखने के लिए जरूरी विवरण
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। रिजल्ट विंडो में रोल नंबर दर्ज करके ही छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे। यह रोल नंबर छात्रों को उनके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होता है, इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि परिणाम देखने से पहले अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि कोई परेशानी न हो।HPBOSE 10th Result 2025: इन विषयों के नतीजे होंगे घोषित
HP Board Result 2025: 73.76 फीसदी रहा पास प्रतिशत
पिछले साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा था। परिणाम की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई थी। इस मौके पर कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किए थे।HP Board 12th Result: मार्कशीट पर होंगे विवरण
- बोर्ड का नाम
- परिणाम का नाम
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पिता का नाम
- माता का नाम
- विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
- परीक्षा में प्राप्त अंक
- कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
कमेंट
कमेंट X