फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

HPBOSE 10th Result 2024 (Out) Live: एचपी बोर्ड 10वीं में 74.61% बच्चे पास, रिधिमा शर्मा बनीं टॉपर

Tue, 07 May 2024 12:20 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 07 May 2024 12:20 PM IST
खास बातें

HP Board 10th Result 2024, HPBOSE Result Live: हिमाचल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष लगभग 95 हजार छात्रों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस वर्ष 74.61 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है।

एचपी बोर्ड 10वीं के छात्र यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें, रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।

विज्ञापन
HPBOSE 10th Result 2024 Live Updates Himachal Pradesh HP Board 10th Result Topper List Marksheet at hpbose.org
HPBOSE Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

लाइव अपडेट

11:37 AM, 07-May-2024

HPBOSE Result: पुनर्मूल्यांकन के लिए फीस

छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय की दर से दिनांक 22.05.2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के आवेदन करने के लिए सम्बन्धित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। केवल ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क सहित प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। ऑफलाइन यान बिना शुल्क के प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
11:34 AM, 07-May-2024

HPBOSE Result 2024: पुनर्मूल्यांकन के लिए 22 मई तक करें आवेदन

जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाना है, वे ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर करा सकते हैं, अभ्यर्थी 22.05.2024 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
11:30 AM, 07-May-2024

HPBOSE Result 2024: मानदण्ड के अनुसार घोषित हुआ रिजल्ट

बोर्ड ने बताया कि जो परीक्षार्थी लिखित और प्रायोगिक परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित्त रहे है, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया है तथा परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित मानदण्ड अनुसार ही घोषित किया गया है।
11:28 AM, 07-May-2024

HPBOSE Result: बोर्ड ने जारी की हेल्पलाइन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-242119 (शिगला, सिरमौर, लाहुल स्पीति. किन्नौर), 01892-242128 (कुल्लू, ऊना, सोलन), 01892-242148 (हमीरपुर, बम्बा, बिलासपुर), 01892-242149 (कागडा), 01892-242151 (मण्डी) पर सुबह 10 बजे से लेकर सांय 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। 
11:25 AM, 07-May-2024

HPBOSE 10th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
  • सबमिट करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें।
11:23 AM, 07-May-2024

HPBOSE 10th Result 2024: तीसरे स्थान पर 3 विद्यार्थी

HPBOSE Result 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
99.57 फीसदी अंको के साथ तीसरे स्थान पर 3 विद्यार्थी रहे। एचपी बोर्ड 10वीं में बिलासपुर के शिवम शर्मा, शिमला से धृति टेगटा और कांगड़ा से रूशिल सूद ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इन सभी विद्यार्थियों ने 697 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:19 AM, 07-May-2024

HPBOSE Result: सेकेंड टॉपर कृतिका शर्मा

99.71% प्राप्तांकों के साथ कांगड़ा की कृतिका शर्मा सेकेंड टॉपर रहीं। उन्होंने 700 में से 698 अंक हासिल किए हैं।
11:15 AM, 07-May-2024

HPBOSE 10th Result: टॉप-3 में 5 विद्यार्थी

पहले तीन में 5 विद्यार्थी शामिल हैं। 99.86% के साथ हमीरपुर की रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है। रिधिमा ने 699 अंक हासिल किए हैं।
10:58 AM, 07-May-2024

HP Board Result: ऐसा रहा इस साल का रिजल्ट

इस वर्ष कुल 91622 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी। इसमें से 91,130 परीक्षा में शामिल हुए। एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा में 67,988 छात्र पास हुए, जबकि 12,613 फेल हुए। वहीं, 10, 474 छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना होगा।
10:56 AM, 07-May-2024

HPBOSE Result: टॉप-10 में शामिल 92 विद्यार्थी

इस बार  91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टॉपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed