PSEB 12th Result 20222 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट
{"_id":"62bab323d231d64ccc3b53d1","slug":"hpbose-10th-result-2022-live-updates-punjab-board-pseb-12th-and-hp-board-result-release-today-sarkari-result","type":"live","status":"publish","title_hn":"PSEB 12th Result 20222 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी, यहां पढ़ें रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 28 Jun 2022 04:58 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 28 Jun 2022 04:58 PM IST
खास बातें
HPBOSE PSEB Result 20222 Live: लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से कक्षा दसवीं और पंजाब बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं के परिणाम आज जारी होने की संभावना है। ऐसे में इन छात्रों के लिए हम लेकर आए हैं, यह लाइव ब्लॉग जहां आप परिणाम से जुड़ा हर अपडेट आसानी से प्राप्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
HPBOSE PSEB Result 20222 Live
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:58 PM, 28-Jun-2022
PSEB Result 2022: क्या रहा सफलता प्रतिशत?
पंजाब बोर्ड बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 96.96 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि 12वीं की परीक्षा में कुल 3,01,725 छात्रों ने हिस्सा लिया था। वहीं, कुल 2,92,520 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। इनमें से 97.78 फीसदी लड़कियां हैं और 96.27 फीसदी लड़के पास हुए हैं। वहींं, ट्रांसजेंडरों का सफलता प्रतिशत 90 फीसदी रहा है। यानी की इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है।03:52 PM, 28-Jun-2022
पंजाब बोर्ड रिजल्ट: कल चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि परिणाम को चेक करने का लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर कल सुबह उपलब्ध होगा। इसके बाद वे अपना परिणाम और स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
03:35 PM, 28-Jun-2022
PSEB 12th Result 20222 Live: परिणाम जारी हुए
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा बारहवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम सोमवार 27 जून, 2022 को दोपहर 3 के बाद ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया।03:31 PM, 28-Jun-2022
PSEB 12th result 2022: कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट
पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होगा। छात्र संयम बनाकर रखें।03:24 PM, 28-Jun-2022
PSEB Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
- छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'PSEB 12th Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंट आउट लें।
03:18 PM, 28-Jun-2022
PSEB 12th Result 2022 : इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी
छात्रों को पंजाब बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर, पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। यह सभी जानकारी छात्रों के प्रवेश पत्र पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:07 PM, 28-Jun-2022
Punjab Board Result: कब जारी होंगे परिणाम?
पंजाब शिक्षा बोर्ड की ओर से परिणाम की घोषणा आज दोपहर 3 बजे के बाद की जाएगी। छात्र किसी भी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।03:02 PM, 28-Jun-2022
pseb result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम
जिन छात्रों ने इस साल दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर लिंक एक्टिवेट होने के बाद चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।02:53 PM, 28-Jun-2022
PSEB class 12th term 2 result 2022: बीते साल क्या रहा था परिणाम
बीते साल पंजाब बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में कुल 96.48 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी।02:34 PM, 28-Jun-2022
कमेंट
कमेंट X