HBSE Board 10th Result Out Live: 92.49% परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 94.06 फीसदी के साथ छात्राओं ने मारी बाजी; जानें
{"_id":"6827eae115323056d508b7c8","slug":"hbse-10th-result-2025-date-live-haryana-high-school-result-kab-ayega-check-digilocker-link-bseh-org-in-2025-05-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"HBSE Board 10th Result Out Live: 92.49% परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 94.06 फीसदी के साथ छात्राओं ने मारी बाजी; जानें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 17 May 2025 02:53 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 17 May 2025 02:53 PM IST
खास बातें
BSEH Haryana Board 10th Result 2025 Out Live Updates: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम 17 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in या अन्य अधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित हुई। परीक्षा सुबह हिंदी विषय के पेपर से हुई, जो 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली।
विज्ञापन
HBSE
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:52 PM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से बेहतर
राजकीय विद्यालयों का पास प्रतिशत 89.30% रहा, जबकि प्राइवेट विद्यालयों का पास प्रतिशत 96.28% दर्ज किया गया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का पास प्रतिशत 92.35% और शहरी क्षेत्रों का 92.83% रहा।02:06 PM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: देखें टॉपर
HBSE 10th Toppers List
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे स्थान पर छः छात्र-छात्राएं हैं जिन्होंने 496 अंक हासिल किए हैं। इनमें अक्षित सहरावत, योगेश, रिंकू, दिव्यांशी, सुनयना, और दीक्षा शामिल हैं। इन सभी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त किया है, जो उनकी लगन और मेहनत को दर्शाता है।
तीसरे स्थान पर दस छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें निधि, मानसी, रामा, अक्षिता, गर्विता, खुशबू, खुशी, मेघा, जीना चौहान, और इशु शामिल हैं। सभी ने 495 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
01:33 PM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
इस बार कुल 2,71,499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 2,51,110 परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में कुल 2,42,250 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें से छात्राओं का पास प्रतिशत 94.06% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 91.07% रहा। छात्राओं ने छात्रों से 2.99% अधिक पास प्रतिशत हासिल कर बेहतर प्रदर्शन किया।01:09 PM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: प्रतिशत 92.49% रहा नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत
HBSE 10th Result 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
01:06 PM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: रिजल्ट जारी
HBSE Board 10th Result Out Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (bseh.org.in) पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए नतीजे चेक कर सकते हैं। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं।12:12 PM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: रोल नंबर भूल गए? तो ये करें
अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं या खो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले अपना एडमिट कार्ड देखें, जिसमें रोल नंबर लिखा होता है। अगर एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो स्कूल द्वारा जारी की गई छात्र सूची या रिकॉर्ड में भी रोल नंबर मिल सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आप अपने स्कूल से संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 AM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: दोपहर 12:30 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा ली गई 10वीं (शैक्षिक और मुक्त विद्यालय) परीक्षा 2025 के रिजल्ट को लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 बजे बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी। इसमें बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष श्री सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी मीडिया के साथ साझा करेंगे।10:50 AM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: पिछले साल लड़कियों का प्रदर्शन
पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 95.22 फीसदी रहा था। इसमें लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा था। लड़कियों की पास प्रतिशतता 96.32 फीसदी दर्ज की गई थी। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22 फीसदी था।10:14 AM, 17-May-2025
HBSE 10th Result 2025: पास होने के लिए जरूरी अंक
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। केवल कुल अंक ही नहीं, बल्कि हर विषय में अलग-अलग न्यूनतम अंक प्राप्त करना भी आवश्यक होता है।09:46 AM, 17-May-2025
कमेंट
कमेंट X