HBSE 10th Result 2023 Out Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43 फीसदी बच्चे पास; लड़कियों का दबदबा
{"_id":"6462ee3dd9cbaccc920b0fa7","slug":"haryana-board-10th-result-2023-live-updates-hbse-result-kab-aayega-know-date-time-official-website-2023-05-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"HBSE 10th Result 2023 Out Live: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 65.43 फीसदी बच्चे पास; लड़कियों का दबदबा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 16 May 2023 05:48 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 16 May 2023 05:48 PM IST
खास बातें
Haryana Board 10th Result Out, HBSE 10th Result Live : हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। नतीजे से जुड़ा हर अपडेट आपको यहां मिलेगा।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:47 PM, 16-May-2023
करनाल की ज्योति रानी तृतीय स्थान पर रहीं
करनाल की ज्योति रानी प्रदेश में तृतीय स्थान पर रही। छात्रा आनंद पब्लिक स्कूल निग्धु में पढ़ती है। मजदूर की बेटी ने कुल 496 अंक प्राप्त किए, जिनमें गणित पंजाबी और सोशल साइंस में छात्रा के 100 में से 100 अंक हैं।05:27 PM, 16-May-2023
Haryana Class 10 Result 2023
परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 57.73 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 75.65 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 67.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 61.28 रही है।
विज्ञापन
05:27 PM, 16-May-2023
पानीपत की दो बोटियां टॉपर सूची में
पानीपत की दो बोटियों ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। दोनों को ही 496-496 अंक मिला है। इनमें शिवानी शर्मा पुत्री दिनेश शर्मा स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवी और तमन्ना पुत्री सत्यनारायण स्कूल आशादीप आदर्श हाई स्कूल करहंस की हैं।
05:24 PM, 16-May-2023
सोनीपत की वर्षा बनीं टॉपर
सोनीपत में गोहाना के गांव बली ब्रह्मणान निवासी वर्षा ने 10वीं कक्षा में 498 अंक लेकर प्रदेश में टॉप किया है। वर्षा पुत्री नवीन संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा स्कूल में पढ़ती है। वर्षा ने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 100, गणित में 99, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में 100, फिजिकल एजुकेशन में 98 अंक प्राप्त किए।04:30 PM, 16-May-2023
HBSE Class 10 2023
इस वर्ष एचबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में 35 प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। कुल पास प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में 21.65 प्रतिशत अंक कम होकर 65.43 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 69.81% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 61.41% रहा।
04:07 PM, 16-May-2023
Haryana Board 10 Result Out
परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,87,401 उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 37,342 परीक्षार्थियों के कम्पार्टमैंट आयी है तथा 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहें। इस परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए तथा 1,36,986 प्रविष्ठ छात्राओं में से 95,629 पास हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:49 PM, 16-May-2023
HBSE 10th Result 2023: तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र
तृतीय स्थान हासिल करने वालों में छात्रा शिवानी शर्मा, राजकीय कन्या हाई स्कूल, कावी, पानीपत, स्वीटी कुमारी, न्यू हैवन मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, तिरखा कालोनी, फरीदाबाद, याशी, आदर्श सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बसाना, रोहतक, मोन्टी, बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार, तमन्ना, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत, दिपांशी, गीता विद्या मन्दिर हाई स्कूल, उचाना मंडी, जीन्द, रिया, शान्ति पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व ज्योति रानी, आंनद पब्लिक स्कूल, निगदू , करनाल ने 496 अंक अर्जित करके पाया है।
03:49 PM, 16-May-2023
HBSE 10th Result 2023: प्रथम रहे छात्र
हिमेश, न्यू सन राइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूना, फतेहाबाद और वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकंदरपुर माजरा, सोनीपत और सोनू, एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी ने इस परीक्षा में 498 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
03:43 PM, 16-May-2023
HBSE Result 2023 Class 10: द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र
छात्रा सिमरन, शान्ति महक पब्लिक स्कूल, बनावली, फतेहाबाद, दिपेश शर्मा, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व मानही, टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नारनौद, हिसार इन तीनों विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया है।
03:43 PM, 16-May-2023
कमेंट
कमेंट X