CUET PG 2024 Exam City Slip Out: सीयूईटी पीजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
{"_id":"65e55cb55bee194f8909669e","slug":"cuet-pg-2024-live-nta-will-release-exam-city-intimation-slip-today-at-pgcuet-samarth-ac-in-direct-link-here-2024-03-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"CUET PG 2024 Exam City Slip Out: सीयूईटी पीजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Tue, 05 Mar 2024 10:30 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:30 AM IST
खास बातें
CUET PG 2024 City Intimation Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस स्लिप के द्वारा उम्मीदवारों को यह जानकारी दी गई है कि उनका परीक्षा केन्द्र किस शहर में होगा। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
CUET PG 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:30 AM, 05-Mar-2024
CUET PG city intimation slip out: सीयूईटी पीजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी
एनटीए ने 11 से 15 मार्च तक होने वाली UET PG 2024 परीक्षाओं के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केन्द्र किस शहर में स्थित होगा।
12:57 PM, 04-Mar-2024
क्या सीयूईटी पीजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है?
नहीं, अभी तक सीयूईटी पीजी सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी नहीं हुई है, लेकिन यह किसी भी समय जारी की जा सकती है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव पर नजर बनाकर रखें। सिटी स्लिप को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
11:15 AM, 04-Mar-2024
How to Download CUET PG 2024 City Intimation Slip: ऐसे करें डाउनलोड
सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार इसे नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे:
- CUET की आधिकारिक वेबसाइट - pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- "साइन इन" विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- “Advanced information for allotment of exam centre city” विकल्प पर क्लिक करें।
- सीयूईटी पीजी परीक्षा शहर सूचना पर्ची 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- किसी भी त्रुटि के लिए जांच करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए मुद्रित प्रतियां डाउनलोड करें।
11:13 AM, 04-Mar-2024
CUET PG 2024: त्रुटि मिलने पर तुरंत करें संपर्क
सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट - pgcuet.samarth.ac.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी सूचना पर्ची में उल्लिखित विवरण की जांच करनी चाहिए। सीयूईटी पीजी सिटी स्लिप 2024 में पाई गई किसी भी विसंगति की सूचना तुरंत एनटीए अधिकारियों को दी जानी चाहिए।
11:12 AM, 04-Mar-2024
कहां से कर सकेंगे डाउनलोड, Where to Download CUET PG 2024 Exam City Slip?
जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
11:10 AM, 04-Mar-2024
CUET PG 2024 Exam City Slip: शहर सूचना पर्ची पर होंगे ये विवरण
सीयूईटी पीजी शहर सूचना पर्ची में सीयूईटी पीजी परीक्षा केंद्र के शहर, उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, अभिभावक का नाम, लिंग, श्रेणी और विकलांगता स्थिति जैसे कई महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 AM, 04-Mar-2024
CUET PG 2024 Admit Card Date: कब आएगा सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, 07 मार्च को सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड जारी करेगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी, 11 से 28 मार्च तक तीन टाइम स्लॉट में आयोजित किया जाएगा।
11:08 AM, 04-Mar-2024
CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड
उम्मीदवार परीक्षा शहर सूचना पर्ची को सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें। इस स्लिप के माध्यम से आपको केवल उस शहर के बारे में पता चलेगा, जहां परीक्षा केन्द्र स्थित होगा। सटीक परीक्षा केंद्र के बारे में सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड से ही पता चलेगा।
11:05 AM, 04-Mar-2024
CUET PG 2024 Exam City Slip Date: सीयूईटी पीजी एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज, 04 मार्च को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या सीयूईटी पीजी 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करेगी।
10:59 AM, 04-Mar-2024
CUET PG 2024 City Intimation Slip: सीयूईटी पीजी शहर सूचना पर्ची
शहर सूचना पर्ची के माध्यम से उम्मीदवार उस शहर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जान सकेंगे जो उन्हें उनके सीयूईटी पीजी परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित किया जाएगा। गौरतलब है कि यह सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड के माध्यम से ही पता चलेगा कि उम्मीवदार को कौन सा परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।
कमेंट
कमेंट X