CBSE Result 2024 Live Updates: जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट; यहां पढ़ें ताजा अपडेट
{"_id":"6631d8372d415924ce013a7b","slug":"cbse-result-2024-date-time-live-updates-cbse-class-10th-12th-result-out-soon-at-cbse-nic-in-2024-05-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2024 Live Updates: जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट; यहां पढ़ें ताजा अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Thu, 02 May 2024 04:42 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 02 May 2024 04:42 PM IST
खास बातें
CBSE 10th, 12th Result Date Time Live Updates: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मई के पहले सप्ताह में कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 02 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गईं और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं।
विज्ञापन
CBSE Result 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:40 PM, 02-May-2024
CBSE Result 2024: पिछले साल में लड़कियों का प्रदर्शन
पिछले साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25% रहा। वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.27% रहा है।03:20 PM, 02-May-2024
CBSE Result 2024: सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र कौन सा था?
पिछले साल तिरुवनंतपुरम में सबसे अच्छा उत्तीर्ण प्रतिशत देखा गया, जिसका आंकड़ा लगभग 99.91% था। दूसरी ओर, प्रयागराज पिछले साल 78.05 के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सूची में सबसे नीचे था।
विज्ञापन
02:11 PM, 02-May-2024
CBSE 10th Result: कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय (आंतरिक मूल्यांकन + बोर्ड परीक्षा) में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।01:31 PM, 02-May-2024
CBSE Board Result 2024: क्या सीबीएसई टॉपर्स लिस्ट जारी करता है?
सीबीएसई अपने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम साझा नहीं करता है। बोर्ड प्रत्येक कक्षा में उम्मीदवारों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार परिणाम और अन्य विवरण की घोषणा करेगा।12:46 PM, 02-May-2024
CBSE 12th Result: पिछले साल का डेटा
2023 के सीबीएसई 12वीं के नतीजों में1,12,838 उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए, जबकि 22,622 ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए।11:56 AM, 02-May-2024
CBSE Board Result 2024: मार्कशीट में उल्लिखित विविवरण
सीबीएसई रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय-विशिष्ट ग्रेड और कक्षा की जानकारी शामिल होगी। आधिकारिक परिणाम घोषणा के लिए सीबीएसई वेबसाइट पर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:33 AM, 02-May-2024
CBSE Board Result: किन वैकल्पिक तरीकों से स्कोरकार्ड जांच सकते हैं?
- एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई रिजल्ट जांच सकते हैं।
- आईवीआरएस माध्यम से सीबीएसई परिणाम जांच सकते हैं।
- सीबीएसई परिणाम डिजीलॉकर के माध्यम से जांच सकते हैं।
- एसएमएस ऑर्गनाइजर ऐप के माध्यम से सीबीएसई परिणाम जांच सकते हैं।
11:01 AM, 02-May-2024
CBSE Board Result: कैसे देखें अपना परिणाम?
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट (https://results.cbse.nic.in/) पर जाएं।
- "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024" के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें। यह कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणामों के लिए विशिष्ट हो सकता है।
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें और आपका सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आनश्यकता के लिए एक प्रति अपने पास रख लें।
06:02 PM, 01-May-2024
CBSE Board Result 2024: 10वीं के बाद कौन सा विषय लें?
10वीं कक्षा पूरी करने के बाद साइंस स्ट्रीम चुनना एक महत्वपूर्ण निर्णय है जो किसी की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा की नींव तैयार करता है। विज्ञान स्ट्रीम इंजीनियरिंग, चिकित्सा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ढ़ेर सारे अवसर प्रदान करती है। हालांकि, सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए कई कारकों पर सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता होती है।05:24 PM, 01-May-2024
कमेंट
कमेंट X