04:40 PM, 02-May-2024
CBSE Result 2024: पिछले साल में लड़कियों का प्रदर्शन
पिछले साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.25% रहा। वहीं लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.27% रहा है।
03:20 PM, 02-May-2024
CBSE Result 2024: सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला क्षेत्र कौन सा था?
पिछले साल तिरुवनंतपुरम में सबसे अच्छा उत्तीर्ण प्रतिशत देखा गया, जिसका आंकड़ा लगभग 99.91% था। दूसरी ओर, प्रयागराज पिछले साल 78.05 के उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ सूची में सबसे नीचे था।
02:11 PM, 02-May-2024
CBSE 10th Result: कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय (आंतरिक मूल्यांकन + बोर्ड परीक्षा) में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
01:31 PM, 02-May-2024
CBSE Board Result 2024: क्या सीबीएसई टॉपर्स लिस्ट जारी करता है?
सीबीएसई अपने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम साझा नहीं करता है। बोर्ड प्रत्येक कक्षा में उम्मीदवारों की संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार परिणाम और अन्य विवरण की घोषणा करेगा।
12:46 PM, 02-May-2024
CBSE 12th Result: पिछले साल का डेटा
2023 के सीबीएसई 12वीं के नतीजों में1,12,838 उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए, जबकि 22,622 ने 95 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए।
11:56 AM, 02-May-2024
CBSE Board Result 2024: मार्कशीट में उल्लिखित विविवरण
सीबीएसई रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय-विशिष्ट ग्रेड और कक्षा की जानकारी शामिल होगी। आधिकारिक परिणाम घोषणा के लिए सीबीएसई वेबसाइट पर नजर रखें।
11:33 AM, 02-May-2024
CBSE Board Result: किन वैकल्पिक तरीकों से स्कोरकार्ड जांच सकते हैं?
- एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई रिजल्ट जांच सकते हैं।
- आईवीआरएस माध्यम से सीबीएसई परिणाम जांच सकते हैं।
- सीबीएसई परिणाम डिजीलॉकर के माध्यम से जांच सकते हैं।
- एसएमएस ऑर्गनाइजर ऐप के माध्यम से सीबीएसई परिणाम जांच सकते हैं।
11:01 AM, 02-May-2024
CBSE Board Result: कैसे देखें अपना परिणाम?
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट (https://results.cbse.nic.in/) पर जाएं।
- "सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024" के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें। यह कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणामों के लिए विशिष्ट हो सकता है।
- अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें और आपका सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आनश्यकता के लिए एक प्रति अपने पास रख लें।
06:02 PM, 01-May-2024
CBSE Board Result 2024: 10वीं के बाद कौन सा विषय लें?
10वीं कक्षा पूरी करने के बाद साइंस स्ट्रीम चुनना एक महत्वपूर्ण निर्णय है जो किसी की शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा की नींव तैयार करता है। विज्ञान स्ट्रीम इंजीनियरिंग, चिकित्सा, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में ढ़ेर सारे अवसर प्रदान करती है। हालांकि, सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए कई कारकों पर सावधानीपूर्वक विचार करने की आवश्यकता होती है।
05:24 PM, 01-May-2024
CBSE Result 2024: पारंपरिक विषयों में फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा अवसर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे पारंपरिक विषयों से जूझ रहे छात्रों को काफी राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक नीति परिवर्तन पेश किया है। इस नए निर्देश के तहत, जो छात्र 10वीं कक्षा में इन तीन अनिवार्य विषयों में से किसी एक में फेल हो जाते हैं, उन्हें इसके स्थान पर कौशल विषय लेने का अवसर दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X