CBSE 10th 12th Result 2022 Live: सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट जल्द, यहां देखें परिणाम से जुड़ा हर अपडेट
{"_id":"62d4f3f1d231d64ccc3b607f","slug":"cbse-result-2022-live-check-cbse-board-class-10th-12th-sarkari-result-at-cbse-gov-in-today-latest-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th 12th Result 2022 Live: सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट जल्द, यहां देखें परिणाम से जुड़ा हर अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 18 Jul 2022 11:04 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:04 PM IST
खास बातें
CBSE Result 2022: बड़ी संख्या में छात्र सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अब देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी परिणाम के जल्द ही जारी होने के संकेत दे दिए हैं। ऐसे में परिणाम से जुड़ा हर अपडेट आपको देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
सीबीएसई टर्म-2 बोर्ड परीक्षा परिणाम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:04 PM, 18-Jul-2022
CBSE Result 2022: टर्म-1 और टर्म-2 का वैटेज अभी भी तय नहीं
रिपोर्टों के अनुसार, कक्षा 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी भी कुछ केंद्रों पर लंबित है। वहीं, आधिकारिक सूत्रों को कहना है कि टर्म-1 और टर्म-2 का वेटेज अभी भी तय नहीं हो सका है।
10:40 PM, 18-Jul-2022
CBSE Result 2022: कब तक आएंगे परिणाम?
CBSE की ओर से अब तक परिणाम जारी करने को लेकर किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रह है दसवीं और बारहवीं दोनों के ही परिणाम जुलाई के आखिर तक जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
09:45 PM, 18-Jul-2022
CBSE Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
08:32 PM, 18-Jul-2022
CBSE Result: दो टर्म में हुई थी परीक्षा
कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में किया था। अनुमान के मुताबिक देशभर के हजारों केंद्रों पर करीब 35 लाख छात्रों ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।
07:45 PM, 18-Jul-2022
CBSE Result 2022: छात्र सोशल मीडिया पर कर रहे ये मांग
ऐसी खबरें थी कि सीबीएसई ने छात्रों के अंतिम परिणाम को 30 फीसदी टर्म-1 और 70 फीसदी टर्म-2 में प्रदर्शन के आधार पर बनाने का फैसला किया है। हालांकि, आगे जाकर सीबीएसई ने इसे गलत बताया था। छात्र सोशल मीडिया पर ट्रेंड चला रहे हैं। छात्रों की मांग है कि उन्हें दोनों टर्मों में सबसे बेहतर का परिणाम मिले।06:55 PM, 18-Jul-2022
CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे नतीजे
cbse.gov.incbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in
विज्ञापन
विज्ञापन
05:51 PM, 18-Jul-2022
CBSE 10th 12th Result: महीने के आखिर में आएंगे परिणाम
नवीनतम रिपोर्टों का दावा है कि सीबीएसई के नतीजे जुलाई के आखिर में घोषित किए जाएंगे। सूत्रों ने संभावित तारीखों की घोषणा भी कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट और अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
04:59 PM, 18-Jul-2022
CBSE, ICSE Results 2022 Live: ICSE कक्षा दसवीं का परिणाम जारी
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा दसवीं का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट में 99.80 फीसदी अंकों के साथ चार छात्रों ने टॉप किया है। इनमें तीन छात्राएं शामिल हैं। टॉप चार में से तीन उत्तर प्रदेश से हैं। इनमें भी दो छात्राएं हैं।
03:50 PM, 18-Jul-2022
CBSE Result 2022: डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्रों को यह बात मालूम होनी चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को वे डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को digilocker.gov.in पर जाकर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्रों को अपना परिणाम एसएमएस पर भी मिलेगा।03:22 PM, 18-Jul-2022
कमेंट
कमेंट X