CBSE 10th-12th Result 2024 Live Updates: इस तिथि को आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट; सामने आया अपडेट
{"_id":"663474d8b064190bd0047e2d","slug":"cbse-class-10th-12th-result-2024-date-time-live-updates-cbse-result-out-soon-at-cbse-nic-in-2024-05-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th-12th Result 2024 Live Updates: इस तिथि को आएगा सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट; सामने आया अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Sat, 04 May 2024 06:27 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 04 May 2024 06:27 PM IST
खास बातें
CBSE 10th, 12th Result Date Time Live Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं के छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। छात्र जानना चाहते हैं कि बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे कब जारी करेगा। ताजा अपडेट के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।
सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 02 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गईं और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं। इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कथित तौर पर तरीबन 39 लाख छात्रों ने भाग लिया। सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जोकि बहुत जल्द समाप्त होने वाला है।
विज्ञापन
CBSE 10th, 12th Result 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:21 PM, 04-May-2024
CBSE 10th, 12th Result 2024: डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट
- रिजल्ट जारी होने के बाद, डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाएं या प्ले स्टोर में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करके ओपन करें।
- होम पेज पर साइन अप लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम (जो आधार कार्ड पर भी हो), जन्म तिथि, कैटेगरी, वेलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद यूजरनेम सेट करें।
- अकाउंट क्रिएट होने के बाद 'CBSE' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां, 'CBSE X Result 2023', 'CBSE XII Result 2023' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- इसे चेक और डाउनलोड करके प्रिंआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।
05:08 PM, 04-May-2024
CBSE: इस वर्ष भी लागू रहेगी छूट
नियमों के मुताबिक, केवल उन्हीं छात्रों को 11वीं में गणित लेने की अनुमति है, जिन्होंने 10वीं कक्षा में गणित मानक (Standard) पढ़ा है। जिन छात्रों ने गणित बेसिक का विकल्प चुना है, उन्हें केवल 11वीं कक्षा में व्यावहारिक गणित का अध्ययन करने की अनुमति है। सीबीएसई ने पहली बार कोविड महामारी के बाद इस नियम में छूट की शुरुआत की थी। यह पिछले दो शैक्षणिक सत्रों में भी जारी है। जारी नोटिस के मुताबिक यह छूट इस सत्र में भी लागू रहेगी।
विज्ञापन
04:38 PM, 04-May-2024
CBSE Results 2024: स्कूल प्रमुखों को दिए ये निर्देश
बोर्ड ने स्कूल प्रमुखों से यह जांचने के लिए कहा है कि छात्र को गणित पढ़ने की अनुमति देने से पहले, वे उनकी क्षमता और योग्यता का मूल्यांकन कर लें।
04:17 PM, 04-May-2024
CBSE Result: बोर्ड ने हाल ही में जारी किया ये नोटिस
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छात्रों के लिए 11वीं कक्षा में गणित पढ़ने की छूट को शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक और बढ़ाने का फैसला किया है। बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर यह सूचित किया है कि भले ही किसी छात्र ने 10वीं में बेसिक गणित का विकल्प चुना हो, वह 11वीं में भी गणित पढ़ सकते हैं।03:42 PM, 04-May-2024
CBSE 10th, 12th Result 2024: बढ़ गया छात्रों का इंतजार
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बोर्ड के रिजल्ट पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस के अनुसार रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जा सकता है।
03:05 PM, 04-May-2024
CBSE Results 2024: 10वीं का परिणाम कैसे जांचें?
रिजल्ट जारी होने पर छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in.) पर जाएं।
- 'सीबीएसई परिणाम 2024 कक्षा 10' लिंक पर क्लिक करें।
- अब छात्र का रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- अब परिणाम को डाउनलोड करे लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 04-May-2024
CBSE Results 2024: परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक
सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए एक छात्र को 80 में से न्यूनतम 26 अंक प्राप्त करने होंगे। इसके साथ ही एक छात्र को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
02:06 PM, 04-May-2024
CBSE Board Result 2024: 20 मई के बाद जारी होगा रिजल्ट
ताजा अपडेट के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद जारी किया जा सकता है। रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।08:07 PM, 03-May-2024
CBSE Results: बोर्ड ने कही ये बात
नियमों के मुताबिक, केवल उन्हीं छात्रों को 11वीं में गणित लेने की अनुमति है, जिन्होंने 10वीं कक्षा में गणित मानक (Standard) पढ़ा है। जिन छात्रों ने गणित बेसिक का विकल्प चुना है, उन्हें केवल 11वीं कक्षा में व्यावहारिक गणित का अध्ययन करने की अनुमति है। सीबीएसई ने पहली बार कोविड महामारी के बाद इस नियम में छूट की शुरुआत की थी। यह पिछले दो शैक्षणिक सत्रों में भी जारी है। जारी नोटिस के मुताबिक यह छूट इस सत्र में भी लागू रहेगी।
07:18 PM, 03-May-2024
कमेंट
कमेंट X