फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CBSE 10th Result 2023 Out Live: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.12 रहा पास प्रतिशत

Fri, 12 May 2023 06:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 12 May 2023 06:00 PM IST
खास बातें

CBSE Result 2023 Class 10 Out Live Updates: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। अब छात्र 10वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं । अंग्रेजी में सीबीएसई बोर्ड नतीजों से संबंधित खबरें यहां पढ़ें results.amarujala.com/

विज्ञापन
Cbse 10th Result 2023 Declared at cbse.nic.in Check Digilocker Cbse Result Class 10 Topper List
CBSE 10 Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:55 PM, 12-May-2023

CBSE Result 2023 Live: 10वीं के रिजल्ट एनालिसिस

इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 21,86,940 छात्र शामिल हुए थे, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है। त्रिवेंद्रम सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाओं में सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत वाले क्षेत्र के रूप में उभरा है, जिसमें प्रभावशाली 99.91% पास दर है। बेंगलुरु 99.18% पास प्रतिशत के साथ दूसरे, चेन्नई 99.14% तीसरे और अजमेर 97.27% के साथ चौथे स्थान पर है।  
05:32 PM, 12-May-2023

CBSE Result 2023 Out: उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 12 मई, 2023 को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम cbse.nic.in पर घोषित किए। परीक्षा के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12% रहा है।  सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थीं। 
विज्ञापन
04:56 PM, 12-May-2023

CBSE 10th Result 2023 Declared : यहां मिलेगा रिजल्ट

AmarUjala.Com से बातचीत में सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट शुक्रवार, 12 मई को ही जारी किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रिजल्ट डिजीलॉकर, उमंग एप और सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराया गया है। 
04:26 PM, 12-May-2023

CBSE Result 2023 Out

सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम में इस साल त्रिवेंद्रम रीजन ने बाजी मारी है। जबकि नोएडा तो आखिरी स्थान पर पहुंच गया है। पढ़ें रीजन वाइज पास प्रतिशत एनालिसिस...  सीबीएसई रिजल्ट से जुड़ी खबरें अंग्रेजी में पढ़ने के लिए (MY Results Plus) Results.Amarujala.Com क्लिक करें।

02:50 PM, 12-May-2023

इन स्कूलों का ऐसा रहा प्रदर्शन

  • जवाहर नवोदय विद्यालय 99.14 प्रतिशत

  • केंद्रीय विद्यालय 98 प्रतिशत

  • स्वायत्त स्कूल 95.27 प्रतिशत

  • सीटीएसए 93.86 प्रतिशत

  • सरकारी सहायता प्राप्त 81.57 प्रतिशत

  • सरकारी स्कूल 80.38 प्रतिशत
     

02:40 PM, 12-May-2023

cbse results 2022 पिछले साल के आंकडे़

पिछले साल  2022 में 21,09,208 छात्रों ने 10वीं में रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि20,93,978 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। 19,76 686 बच्चे परीक्षा में सफल हुए थे। जबकि पास प्रतिशथ 94.12 प्रतिशत था।
इसे भी पढ़े:  CBSE Class 12 Result 2023 Declared: Check Region-Wise Pass Percentage
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:34 PM, 12-May-2023
इसे भी पढ़ें: CBSE Class 10th Result 2023 Declared: Check Region-Wise Pass Percentage
02:31 PM, 12-May-2023

cbse 10 Result out ऐसे करें चेक

सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक लॉग इन विंडो दिखाई देगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं का रोल नंबर दर्ज करें।
10 वीं का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आगे के जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके रखें।
02:15 PM, 12-May-2023

cbse results 2023

सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा। साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी। सब्जेक्ट वाइज सबसे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले 0.1% स्टूडेंट्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
02:11 PM, 12-May-2023
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed