CBSE Result 2024 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 93.60%, 12वीं में 87.98% बच्चे पास; तुरंत ऐसे चेक करें रिजल्ट
{"_id":"6641b226ad3bbea00f037748","slug":"cbse-12th-result-2024-live-updates-digilocker-login-cbse-result-topper-list-declared-at-cbse-gov-in-2024-05-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"CBSE Result 2024 Live: सीबीएसई बोर्ड 10वीं में 93.60%, 12वीं में 87.98% बच्चे पास; तुरंत ऐसे चेक करें रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 13 May 2024 03:34 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 13 May 2024 03:34 PM IST
खास बातें
Digilocker CBSE Result 2024, cbse.nic.in Live: सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।
12वीं में लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है।
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा में 1,16,145 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जो उत्तीर्ण हुए कुल छात्रों का 7.16 प्रतिशत है।
विज्ञापन
CBSE 10th, 12th Result 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
लाइव अपडेट
03:33 PM, 13-May-2024
CBSE Board Result: आईवीआरएस के माध्यम से ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट
- दिल्ली के ग्राहकों के लिए - 24300699
- देश के अन्य ग्राहकों के लिए - 011-24300699
03:13 PM, 13-May-2024
CBSE Board Result: 12वीं में पिछले वर्षों का उत्तीर्ण प्रतिशत
- 2024: 87.98%
- 2023: 87.33%
- 2022: 92.71%
- 2021: 99.37%
विज्ञापन
02:55 PM, 13-May-2024
CBSE Board Result 2024: पीएम मोदी ने दी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने भी सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "प्रिय #ExamWarriors , आप सभी को बधाई जिन्होंने सीबीएसई बारहवीं कक्षा की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है! मुझे आपकी उपलब्धि और आपके अथक समर्पण पर बेहद गर्व है। मैं आपके समर्थक परिवारों और समर्पित शिक्षकों के प्रयासों को भी स्वीकार करता हूं, जिनका अटूट समर्थन इस सफलता के लिए महत्वपूर्ण रहा है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"Dear #ExamWarriors,
— Narendra Modi (@narendramodi) May 13, 2024
Congratulations to all of you who have successfully passed the CBSE Class XII exams! I am immensely proud of your accomplishment and your relentless dedication. I also acknowledge the efforts of your supportive families and dedicated educators, whose…
02:52 PM, 13-May-2024
CBSE: अगले साल 15 फरवरी से आयोजित होंगी परीक्षाएं
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सोमवार को घोषणा की कि 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अगले साल 15 फरवरी से आयोजित की जाएंगी।
02:30 PM, 13-May-2024
CBSE 10th Result 2024: इतने छात्रों को मिली कंपार्टमेंट
इस साल कुल 132337 उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट में रखा गया है। जोकि 5.91% है, जो पिछले साल से कम है। 2023 में कंपार्टमेंट वाले छात्रों का प्रतिशत 6.22% था।
02:28 PM, 13-May-2024
CBSE Board 10th Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- चरण 1: सबसे पहले सीबीएसई रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in. या cbse.nic.in.) पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर सीबीएसई 10वीं/12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी सबमिट करें।
- चरण 4: सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चरण 5: अनंतिम मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 13-May-2024
CBSE 10th Result: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं में लड़कों से आगे लड़कियां
10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां लड़कों से आगे हैं। कक्षा 12वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों से 6.10% अधिक रहा है। इस साल 10वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 2.04% ज्यादा है। लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.75% और लड़कों का 92.71% है।
01:04 PM, 13-May-2024
CBSE 10th, 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजे भी जारी
सीबीएसई बोर्ड ने आज 12वीं के बाद 10वीं के नतीजों की घोषणा भी कर दी है। दोनों कक्षाओं के छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।12:52 PM, 13-May-2024
CBSE 12th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- यहां 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए तीन सर्वर लिंक उपलब्ध होंगे।
- किसी भी एक लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- रिजल्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
12:45 PM, 13-May-2024
CBSE Board Result 2024: आज आएगा 10वीं का रिजल्ट?
पिछले वर्षों के रुझान देखें तो बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित करने के बाद 10वीं के नतीजे भी उसी दिन जारी करता है। इस पैटर्न को ध्यान में रखते हुए उम्मीद है कि बोर्ड आज ही शाम तक 10वीं के नतीजे भी घोषित कर सकता है।
कमेंट
कमेंट X