BSE, CBSE 10th Result Live: सीबीएसई, पंजाब, ओडिशा बोर्ड 10वीं के परिणाम जल्द होंगे जारी, देखें हर अपडेट
{"_id":"62c24f51303007264b0632e2","slug":"cbse-10th-result-2022-live-updates-release-at-cbseresults-nic-in-cbse-pseb-bse-odisha-matric-sarkari-result","type":"live","status":"publish","title_hn":"BSE, CBSE 10th Result Live: सीबीएसई, पंजाब, ओडिशा बोर्ड 10वीं के परिणाम जल्द होंगे जारी, देखें हर अपडेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Mon, 04 Jul 2022 09:00 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 04 Jul 2022 09:00 PM IST
खास बातें
CBSE, BSE Odisha 10th Result Live: बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्रों के लिए अहम समय आ गया है। सीबीएसई, पंजाब बोर्ड और ओडिशा बोर्ड तीनों के ही दसवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। ऐसे में लाखों छात्रों को परीक्षा परिणाम से जुड़ी हर अपडेट लगातार देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
CBSE, BSE Odisha 10th Result Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
08:59 PM, 04-Jul-2022
सरकारी रिजल्ट अपडेट : एक-दो दिन में नहीं आएगा सीबीएसई रिजल्ट
अमर उजाला एजुकेशन से बातचीत में सीबीएसई के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी एक-दो दिन टर्म-2 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी नहीं किए जाएंगे। परिणाम कब जारी किए जाएंगे के सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की है।
06:35 PM, 04-Jul-2022
Sarkari Resutls: CBSE, PSEB, BSE Odisha 10th Result Live Update
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) की ओर से भी कक्षा दसवीं की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के परिणाम की भी घोषणा आज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
05:39 PM, 04-Jul-2022
CBSE Result 2022: आधिकारिक वेबसाइट पर आएंगे परिणाम
इस परिणाम में केवल छात्रों के थ्योरी परीक्षा के अंक दिए गए थे। हालांकि, टर्म-2 परीक्षा के परिणाम छात्रो को सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर उपब्ध कराया जाएगा।05:06 PM, 04-Jul-2022
CBSE Result 2022: टर्म-1 से अलग होगा टर्म-2 का परिणाम
सीबीएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को टर्म-1 से अलग तरीके से जारी किया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने टर्म-1 परीक्षा के परिणाम को ऑनलाइन वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेजा था।04:45 PM, 04-Jul-2022
CBSE Results: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम
परिणाम को इस बार ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। छात्र अपने परिणाम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।04:17 PM, 04-Jul-2022
CBSE Result 2022: क्या आज आएंगे सीबीएसई 10वीं के परिणाम?
देश के लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। इसके साथ ही परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:09 PM, 04-Jul-2022
CBSE 10th Result 2022: इस बार ऑनलाइन आएंगे परिणाम
सीबीएसई की ओर से इस बार 10वीं बोर्ड के टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परिणाम के जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।04:04 PM, 04-Jul-2022
CBSE Result 2022: वेबसाइट पर कैसे चेक करें परिणाम?
- छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
03:50 PM, 04-Jul-2022
CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे परिणाम
cbseresults.nic.inresults.gov.in
results.amarujala.com
03:40 PM, 04-Jul-2022
BSE Odisha 10th Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - bseodisha.ac.in या bseodisha.nic.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें, और लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- 10वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- आगे के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट रख लें।
कमेंट
कमेंट X