BSEB Exam Date 2025 Live: कभी भी जारी हो सकती है बिहार बोर्ड कक्षा10वीं-12वीं की डेटशीट, पढ़ें ताजा अपडेट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:18 PM IST
खास बातें
Bihar Board 10th, 12th Time Table 2025 Live Update: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द करने की उम्मीद है। पिछले साल बीएसईबी कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा तिथियों की घोषणा 4 दिसंबर को की गई थी। परीक्षा तिथियां जारी होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की अंतिम परीक्षा तिथि देख सकेंगे। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन (BSEB) बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा लिए द्वितीय डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि डेटशीट भी बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी।
हाल ही में, सीबीएसई, सीआईएससीई, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे अन्य बोर्डों ने अपनी वार्षिक परीक्षा तिथि पत्र की घोषणा की है।
पिछले साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 23 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थीं और कक्षा 12वीं के लिए अंतिम परीक्षाएं 1 फरवरी से 12 फरवरी, 2023 के बीच आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Bihar Board Exam Date 2025 Live
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
कमेंट
कमेंट X