फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BSEB Bihar Board 10th Result: 10वीं का रिजल्ट जारी, सिमुलतला विद्यालय की पूजा कुमारी ने किया टॉप

Mon, 05 Apr 2021 06:21 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 05 Apr 2021 06:21 PM IST
खास बातें

Bihar Board 10th Result LIVE Updates
-बिहार बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट जारी हो गया है।
-आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हुआ है।
-बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebseb.in है।
-इस साल 78 फीसदी छात्रों ने दसवीं की परीक्षा पास की है।
-पिछले साल के मुकाबले इस साल दसवीं का रिजल्ट कम रहा है।
- बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए रजिस्टर करें  https://results.amarujala.com/?=aus पर
 

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result 2021 BSEB Matric Result LIVE News Updates
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:57 PM, 05-Apr-2021

BSEB 10th Result Live: सिमुलतला विद्यालय ने फिर लहराया परचम

सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने इस साल फिर बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। टॉप 10 विद्यार्थियों में सिमुलतला स्कूल के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। जहां सिमुलतला विद्यालय का पिछले साल का रिजल्ट ठीक नहीं रहा था वहीं इस साल बेहतर रहा है। सिमुलतला जमुई की छात्रा दिपाली आलोक, हाई स्कूल मानकपुर लखीसराय की अमिशा और श्री रितलाल हाई स्कूल, बेगुसराय की तन्ननू ने 483 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है।

इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड : बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा के नतीजे जारी, इन चार तरीकों से देखें 10वीं का रिजल्ट


आरएसएएस हाई स्कूल भल्लिया, बेगूसराय के अविनाश कुमार ने482 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
 
05:48 PM, 05-Apr-2021

BSEB Bihar Board 10th Result: बोर्ड की वेबसाइट अभी भी ठप

बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट अभी भी ठप है। ऐसे में विद्यार्थियों को रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है। बता दें कि रिजल्ट जारी होने से पहले से ही बोर्ड की वेबसाइट तकनीकी समस्या की वजह से ठप हो गई थी। onlinebseb.in और results.biharboardonline.com वेबसाइट अभी भी ठप है। आपको बता दें कि बोर्ड ने दसवीं परीक्षाएं 20 जनवरी से लेकर 24 फरवरी के बीच आयोजित की थी। इस साल 1525 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन हुआ था। 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया था।

विज्ञापन
05:22 PM, 05-Apr-2021

BSEB Bihar Board 10th Result: सिमुलतला विद्यालय ने फिर लहराया परचम

सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने इस साल फिर बोर्ड परीक्षा में अपना परचम लहराया है। टॉप 10 विद्यार्थियों में सिमुलतला स्कूल के 13 विद्यार्थी शामिल हैं। जहां सिमुलतला विद्यालय का पिछले साल का रिजल्ट ठीक नहीं रहा था वहीं इस साल बेहतर रहा है। सिमुलतला जमुई की छात्रा दिपाली आलोक, हाई स्कूल मानकपुर लखीसराय की अमिशा और श्री रितलाल हाई स्कूल, बेगुसराय की तन्ननू ने 483 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की है।

आरएसएएस हाई स्कूल भल्लिया, बेगूसराय के अविनाश कुमार ने482 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
04:50 PM, 05-Apr-2021

BSEB Bihar Board 10th Result Live: दसवीं में तीन विद्यार्थियों ने किया टॉप

इस साल दसवीं का रिजल्ट 78.17 फीसदी रहा है। छात्र onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पूजा कुमारी और शुभदर्शिनी एवं बलदेव हाईस्कूल दिनारा, रोहतास के संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से 484 अंक  हासिल कर टॉप किया है। इस साल कुल 16,84,466 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था जिसमें से 16,54,171 छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 12,93,054 छात्र पास हुए हैं।


इसे भी पढ़ें- बिहार बोर्ड : 78.17 फीसदी रहा बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, ये रहे टॉपर्स के नाम

 
04:25 PM, 05-Apr-2021

BSEB Bihar Board 10th Result Live: पूजा कुमारी के 500 में से 484 नंबर

इस साल दसवीं परीक्षा में शीर्ष दस में 101 विद्यार्थी शामिल हैं सिमुलतला विद्यालय का रिजल्ट शानदार रहा है। इस विद्यालय के 13 छात्र टॉप 10 में शामिल हैं। इस साल पूजा कुमारी, संदीप कुमार और सुभद्राशिनी ने टॉप किया है। कुल 101 विद्यार्थियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। पूजा कुमारी के 500 में से 484 नंबर है।
04:23 PM, 05-Apr-2021

BSEB 10th result 2021: पिछले साल के मुकाबले कम रहा है इस साल दसवीं का रिजल्ट

इस साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले कम रहा है। जहां पिछले साल 80.59 फीसदी छात्रों ने दसवीं की परीक्षा पास की थी। वहीं, इस साल सिर्फ 78.17 फीसदी विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:16 PM, 05-Apr-2021

BSEB Bihar Board 10th Result: दसवीं परीक्षा में पूजा कुमारी ने किया टॉप

बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में छात्रा पूजा कुमारी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। पूजा कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं। इस साल सिमुलतला का रिजल्ट शानदार रहा है। सिमुलतला के 13 छात्र टॉप 10 में शामिल है।  इस साल दसवीं परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल से कम रहा है।
 
04:11 PM, 05-Apr-2021

BSEB Bihar Board 10th Result Live: 78 फीसदी विद्यार्थी पास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा में इस साल 78 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 
04:09 PM, 05-Apr-2021
bseb 10th result 2021: 5 चरणों में ऐसे चेक करें दसवीं परीक्षा का रिजल्ट
विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट biharboard.online.in के जरिए दसवीं परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं। नीचे विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के विभिन्न चरणों के बारे में बताया जा रहा है।
-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको दसवीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के  बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड की वेबसाइट्स 
-onlinebseb.in
-biharboardonline.com
-biharboard.online.in
-biharboardonline.bihar.gov.in
 
04:06 PM, 05-Apr-2021
BSEB Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड के दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी
बिहार बोर्ड ने दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। 
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed