फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

BOARD RESULT 2021 LIVE: बंगाल, कर्नाटक और नगालैंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित

Tue, 20 Jul 2021 06:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 20 Jul 2021 06:57 PM IST
खास बातें

BOARD RESULT 2021 LIVE: कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (केएसईईबी) और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) और नगालैंड बोर्ड ने आज यानी 20 जुलाई को कक्षा दसवीं/बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया है। वहीं, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम में देरी की बात सामने आई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट कर्नाटक कक्षा 12वीं के नतीजे karresults.nic.in और पश्चिम बंगाल कक्षा 10वीं के नतीजे wbresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश बोर्ड की और से भी परिणाम जारी करने की तिथि की घोषणा की जा सकती है। आगे के अपडेट्स के लिए पढ़िए अमर उजाला का लाइव ब्लॉग...

विज्ञापन
10th 12th result 2021 cbse icse up uttarakhand board result date time live news updates west bengal karnataka
बोर्ड परीक्षा परिणाम 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:54 PM, 20-Jul-2021

यूपी बोर्ड 25 तक कर सकता परिणाम की घोषणा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है। लाखों विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड का रिजलट 25 जुलाई, 2021 तक जारी किया जा सकता है। 
05:36 PM, 20-Jul-2021

नगालैंड बोर्ड : 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी

नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी 10वीं और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) यानी 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
05:20 PM, 20-Jul-2021

2,239 छात्रों ने पूरे अंक 600/600 हासिल किए

विभागीय जानकारी के अनुसार, फ्रेशर्स और रिपीटर्स के परिणाम वेबसाइट भी karresults.nic.in पर जारी किए गए हैं। कुल 6,66,497 में से मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद इस वर्ष 2,239 छात्रों ने पूरे अंक (600/600) हासिल किए हैं। जबकि 95,628 उम्मीदवारों ने डिक्सटिंक्शन प्राप्त की है।
 
04:26 PM, 20-Jul-2021

10th, 12th Board Result 2021 Live: कर्नाटक बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी, यहां देखें

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये द्वितीय पीयू परिणामों की घोषणा की। शाम 4:30 बजे रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
04:15 PM, 20-Jul-2021

कर्नाटक पीयूसी परिणाम 2021: परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार और पूर्व-विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग (डीपीयूई) के निदेशक स्नेहल आर ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये द्वितीय पीयू परिणामों की घोषणा की। इस मौके पर कुमार ने कहा, हमने राज्य में कोविड -19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए II PU के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया था।
04:09 PM, 20-Jul-2021

शाम 4:30 बजे रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होगा रिजल्ट लिंक

प्री-यूनिवर्सिटी एजुकेशन विभाग (पीयूई) आज शाम 4 बजे के बाद पीयू-द्वितीय यानी कक्षा 12वीं कर्नाटक बोर्ड परीक्षा का परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेगा। शाम 4:30 बजे रिजल्ट लिंक एक्टिवेट होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:59 PM, 20-Jul-2021

कर्नाटक : कक्षा 12वीं का परिणाम शाम चार बजे आएगा

कर्नाटक सेकेंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन बोर्ड (KSEEB) कक्षा 12वीं का परिणाम 20 जुलाई, 2021 को शाम 04 बजे घोषित किया जाना है। जिन छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे केएसईईबी की आधिकारिक साइट kseeb.kar.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
03:20 PM, 20-Jul-2021

कोरोना की वजह से रद्द हुई परीक्षा

इस वर्ष परीक्षा 28 अप्रैल से 18 मई, 2021 तक आयोजित की जानी थी, जिसे देश भर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण रद्द कर दिया गया था। बाद में, बोर्ड द्वारा मूल्यांकन मानदंड जारी किया गया था जिस पर परिणाम तैयार किया जाता है।
02:55 PM, 20-Jul-2021

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं परिणाम

कर्नाटक द्वितीय वर्ष का परिणाम 2021 दो घंटे में घोषित किया जाएगा। वेबसाइटों की सूची नीचे दी गई है।
  • kseeb.kar.nic.in
  • karresults.nic.in
  • pue.kar.nic.in
02:08 PM, 20-Jul-2021

न्यूनतम 35 फीसदी अंक लाना जरूरी

केएसईईबी कक्षा 12वीं का परिणाम शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को कम से कम 35 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। अगर कोई छात्र 35 फीसदी से कम अंक हासिल करता है तो उसे दोबारा परीक्षा देनी होगी। वे परिणाम के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed