01:29 PM, 26-Jun-2022
दूसरे स्थान पर रही भाजपा
अंतिम राउंड के नतीजों में भाजपा के राजेश भाटिया को 27304 वोट मिले और कांग्रेस की प्रेम लता को 1696 वोटों में ही संतुष्टि करनी पड़ी। यह लगातार तीसरी बार है जब आप ने राजिंदर नगर में झंडा गाड़ा है।
01:24 PM, 26-Jun-2022
आप की हुई राजिंदर नगर सीट
राजिंदर नगर उप चुनाव के सभी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस बार भी आम आदमी पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है। उप चुनाव में आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 38171 वोटों के साथ विजयी हो गए हैं।
01:20 PM, 26-Jun-2022
जीत के करीब पहुंची आप
15वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आप की बढ़त और तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार 38092 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं, भाजपा को 27181 वोट और कांग्रेस को 1677 वोट मिले हैं।
12:58 PM, 26-Jun-2022
राउंड 14: आप को अबतक 35667 वोट
14वें राउंड में आप 10 हजार वोटों से आगे हैं। अबतक 35667 वोट आम आदमी पार्टी को, 25442 वोट भाजपा को और 1444 वोट कांग्रेस को मिले हैं।
12:51 PM, 26-Jun-2022
आप कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
आप और भाजपा के बीच वोटों की बढ़त को तेजी से बढ़ता देख आप समर्थक आपस में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाने लगे हैं। जीत की उम्मीद में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनानी शुरू कर दी है।
12:43 PM, 26-Jun-2022
13वें राउंड में भी आप की जगह बरकरार
13वें राउंड की गिनती में भी आम आदमी पार्टी ने अपनी जगह बरकरार रखी हुई है। आप को 33191, भाजपा को 23481 और कांग्रेस को 1353 वोट मिले हैं।
12:23 PM, 26-Jun-2022
12वें राउंड की मतगणना पूरी
12वें राउंड की मतगणना में आप को 31300, भाजपा को 20884 और कांग्रेस को 1265 वोट मिले हैं।
12:10 PM, 26-Jun-2022
11वें राउंड की गिनती पूरी
11वें राउंड की गिनती में आप को 29139, भाजपा को 19097 और कांग्रेस को 1171 वोट मिले हैं।
11:56 AM, 26-Jun-2022
दसवें राउंड में भी आप की बढ़ोतरी बरकरार
आम आदमी पार्टी लगातार आगे बढ़ती जा रही है। दसवें राउंड की गिनती के बाद आप को 27228, भाजपा को 17085 और कांग्रेस को 1027 वोट मिले हैं।
11:55 AM, 26-Jun-2022
नौवें राउंड में आप ने लगाई छलांग
आम आदमी पार्टी लगातार आगे बढ़ती जा रही है। नौवें राउंड की गिनती के बाद आप को 25174, भाजपा को 15054 और कांग्रेस को 942 वोट मिले हैं।