Sidhu Moose Wala Death: मूसेवाला की हत्या के बाद सियासत गर्म, पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेता पहुंच रहे मानसा
{"_id":"6293e4deb0d4a731c92732ad","slug":"punjabi-singer-sidhu-moosewala-shot-dead-live-news-pdates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala Death: मूसेवाला की हत्या के बाद सियासत गर्म, पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेता पहुंच रहे मानसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 30 May 2022 09:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 May 2022 09:13 AM IST
खास बातें
मूसेवाला की हत्या के बाद सियासत गर्म हो गई है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। वहीं गायक की सुरक्षा घटाने का मुद्दा भी स्थानीय कांग्रेस ने उठाया है।
विज्ञापन
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:11 AM, 30-May-2022
मूसेवाला के गांव में भारी सुरक्षा के इंतजाम
मूसेवाला के गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने सील कर दिया है।08:23 AM, 30-May-2022
पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेता पहुंच रहे मूसेवाला के घर
पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेता मानसा पहुंचे हैं। साथ ही बड़ी तादाद में मूसेवाला के समर्थक भी पंजाब पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
08:15 AM, 30-May-2022
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पहुंचे मूसेवाला के घर
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा पंजाबी गायक के निवास स्थान पर पहुंचे। यहां वह गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले।06:35 AM, 30-May-2022
मूसा गांव में पुलिसबल...
- फोटो : ani
सिद्धू के गांव मूसा में गायक के घर के बाहर पुलिस का पहरा है। अपने गांव के नाम से पहचाने जाने वाले पंजाबी गायक की कल मानसा जिले में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी।
06:24 AM, 30-May-2022
जांच-पड़ताल जारी
जांच के दौरान जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं उनमें दिखाई दे रहा है कि वारदात से कुछ ही समय पहले मूसेवाला की कार का पीछा हमलावरों की दो गाड़ियां कर रही थीं।
05:49 AM, 30-May-2022
अमरिंदर सिंह वारिंग
- फोटो : ani
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग का कहना है कि सिद्धू की सुरक्षा क्यों कम की गई? 2 महीने में एक कबड्डी खिलाड़ी समेत 40-45 लोगों की जान चली गई। हम केंद्रीय गृह मंत्री, राज्यपाल से मिलेंगे और हाईकोर्ट में भी अपील करेंगे। इस बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी सिद्धू मूसेवाला के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:44 AM, 30-May-2022
क्रिकेट जगह हैरान, संवेदनाएं
भारतीय क्रिकेट जगत ने भी मूसेवाला की हत्या पर शोक प्रकट किया है। पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्वीट किया- सदमे में हूं। भरोसा ही नहीं हो रहा। मूसेवाला इतनी जल्दी चला गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। हरभजन ने भी सनसनीखेज हत्या पर परिजनों से संवेदना प्रकट की है।
भारतीय क्रिकेट जगत ने भी मूसेवाला की हत्या पर शोक प्रकट किया है। पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्वीट किया- सदमे में हूं। भरोसा ही नहीं हो रहा। मूसेवाला इतनी जल्दी चला गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। हरभजन ने भी सनसनीखेज हत्या पर परिजनों से संवेदना प्रकट की है।
04:06 AM, 30-May-2022
गायक के घर के बाहर पुलिस तैनात
मानसा के गांव मूसा में गायक सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। रविवार शाम को गायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस बीच भारतीय क्रिकेट जगत में सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर शोक जताया है।
02:58 AM, 30-May-2022
पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने गायक सिद्धू मूसे वाला की हत्या के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
02:56 AM, 30-May-2022
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की कल मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।