Shraddha Murder Case: आप विधायक ने शहजाद पूनावाला पर लगाए आरोप, BJP प्रवक्ता ने मानहानि के तहत भेजा नोटिस
{"_id":"637321122f97710a71164684","slug":"shraddha-murder-case-live-we-demand-death-penalty-for-aftab-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: आप विधायक ने शहजाद पूनावाला पर लगाए आरोप, BJP प्रवक्ता ने मानहानि के तहत भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 15 Nov 2022 07:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:46 PM IST
खास बातें
Shraddha Walker Murder Case Live Updates in Hindi: दक्षिण दिल्ली के महरौली में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर (26) की हत्या के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। आरोपी आफताब पूनावाला को जंगल में लाया गया जहां उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के कुछ हिस्सों को ठिकाने लगा दिया। यहां पढ़ें श्रद्धा की हत्या से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
आरोपी आफताब को जंगल में लेकर पहुंची पुलिस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:35 PM, 15-Nov-2022
मई महीने में ही चोट के चलते डॉक्टर के पास इलाज कराने गया था आफताब
श्रद्धा हत्याकांड में दिल्ली के एक डॉक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या करने और शव को टुकड़ों में काटकर जंगल में फेंकने का आरोपी आफताब मई में उनके पास एक घाव का इलाज कराने गया था। बता दें कि मई महीने में ही श्रद्धा की हत्या की गई थी। डॉ अनिल के मुताबिक आफताब जब इलाज के लिए उनके पास आया था तो वह बहुत आक्रामक और बेचैन था और जब उन्होंने उससे चोट के बारे में पूछा तो उसने दावा किया कि फल काटते समय उसे चोट लगी है।
04:57 PM, 15-Nov-2022
ये मेरी जिंदगी के सबसे खौफनाक केसों में से एक: स्वाति मालीवाल
मीडिया के अनुसार आफताब ने जिस फ्रिज में श्रद्धा के शरीर के टुकड़े रखे उसी फ्रिज में खाना रखता था। जब शरीर के टुकड़े घर में थे तब दूसरी लड़की को भी घर लाता था। क्राइम शो देखता था। ये शायद मेरी जिंदगी के सबसे खौफनाक केसों में से एक है। आफताब को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए।
विज्ञापन
04:29 PM, 15-Nov-2022
आफताब ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से था जलाया
आरोपी ने श्रद्धा के चेहरे को पूरी तरह से जला दिया था। इसके लिए आरोपी जलाने वाली टॉर्च खरीद कर लाया था। जंगल से हड्डियां रूप में मिल रहे शव के टुकड़ों से यह पता नहीं लग रहा है कि यह इंसान के हैं या जानवर के हैं, इसके लिए पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी।
04:14 PM, 15-Nov-2022
पुलिस को श्मशान घाट रोड पर मिला कूल्हे का पार्ट
पुलिस पूछताछ में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) ने बताया कि श्रद्धा के शव के टुकड़े चार जगह पर डाले थे। पुलिस को श्मशान घाट रोड नाले के पास कूल्हे का एक पार्ट मिला है, सिर्फ इस पार्ट से पता लग रहा है कि यह इंसान का है और महिला का है। आरोपी ने श्रद्धा के शव को कई टुकड़ों को जलाया था।
03:56 PM, 15-Nov-2022
नोटिस के बाद उठाए जाएंगे अन्य कदम: शहजाद
शहजाद पूनावाला ने मामले में आप विधायक के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। ट्वीट कर कहा कि मेरे वकील ने नरेश बालियान के खिलाफ उनके निराधार और छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों के लिए कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मामले में जल्द ही अन्य कदम उठाए जाएंगे।
My lawyer @namitsaxena2007 ji has initiated CRIMINAL & CIVIL proceedings against Naresh Balyan for his unsubstantiated, reckless & defamatory statements
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) November 15, 2022
I will be taking further legal actions against anyone amplifying this lie & also other steps soon - copy of notice below pic.twitter.com/m87AVI0GHr
03:49 PM, 15-Nov-2022
आप विधायक ने भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला पर लगाए आरोप
आप विधायक नरेश बालयान ने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा कि श्रद्धा वाकर की हत्या कर उसे 35 टुकड़े में काटने वाला आफताब पूनावाला और भाजपा नेता शहजाद पूनावाला में क्या रिश्ता है? लोग सोशल मीडिया मीडिया पर आवाज उठा रहे हैं। लोग जानना चाहते है, अगर कोई रिश्ता नहीं हो तो शहजाद पूनावाला भाग क्यों रहे हैं? मीडिया में आकर सफाई दें। वहीं शहजाद ने मामले में नरेश के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:21 PM, 15-Nov-2022
शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं
वारदात वाले दिन भी श्रद्धा ने नशे में बर्तन फेंककर आफताब को मारना शुरू कर दिया था। इससे गुस्साए आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी ने क्राइम पेट्रोल और अंग्रेजी फिल्में देखीं। अगर परिवार वाले आफताब और श्रद्धा को वापस लाने की कोशिश करते तो शायद यह हत्याकांड नहीं होता। दोनों ही के परिजनों ने इनको छोड़ दिया था।02:46 PM, 15-Nov-2022
श्रद्धा हत्याकांड में नया मोड़
दिल्ली के महरौली में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती श्रद्धा वाकर (26) की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रद्धा और आरोपी युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) मिलकर शराब, सिगरेट का नशा करते थे, पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि यह आपस में शादी नहीं करना चाहते थे, इनमें नशा करने के बाद झगड़ा होता था।02:35 PM, 15-Nov-2022
मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही: श्रद्धा के पिता
श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने कहा उन्हे लव जिहाद का संदेह था। हम आफताब के लिए मौत की सजा की मांग करते हैं। मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। श्रद्धा अपने चाचा के करीब थी मुझसे बहुत कम बात करती थी। मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था। मैंने पहली शिकायत मुंबई के वसई में दर्ज कराई।02:18 PM, 15-Nov-2022