फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: पीएम बोले- विज्ञान के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनेगा देश, चंद्रयान-3 की सफलता से देशभर में उत्सव

Sat, 26 Aug 2023 01:01 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Aug 2023 01:01 PM IST
खास बातें

PM Modi in Delhi News Live Updates : प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी चार दिनों की विदेश यात्रा पूरी कर देश लौट आए हैं। चंद्रयान-3 की चांद पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मुलाकात करने करने के बाद अब पीएम दिल्ली पहुंचे हैं। यहां पढ़ें पीएम मोदी के दिल्ली आगमन से जुड़ी पल-पल की अपडेट...

विज्ञापन
PM Modi News Live Chandrayaan 3 Success Themed Palam Airport Welcome Poster for PM Modi Returns to Delhi Today
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

12:53 PM, 26-Aug-2023

चांद की तस्वीरें दुनिया को दिखा रहा भारत: पीएम

पीएम ने कहा कि सभी वैज्ञानिकों को मेरा सैल्यूट। हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था। हमने वो कर दिया जो आज तक कोई नहीं कर पाया था। इंडिया इज ऑन द मून। चंद्रयान 3 की लैंडिंग का पल अमर हो गया है। डार्क जोन में जाकर भी हमने रोशनी फैलाई है। भारत चांद की तस्वीरें दुनिया को दिखा रहा है।
12:51 PM, 26-Aug-2023

पूरी दुनिया में चंद्रयान की चर्चा: पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा कि मैं आज सुबह वैज्ञानिकों से मिला। एक सफलता पर भारत रूकने वाला नहीं है। पूरी दुनिया में चंद्रयान की चर्चा हो रही है। हर तरफ से बधाई मिल रही है।  
विज्ञापन
12:43 PM, 26-Aug-2023

इसरो ने मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचाया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 23 अगस्त अब नेशनल स्पेश डे होगा। नेशनल स्पेस डे हमेशा प्रेरित करेगा। इसरो ने मेक इन इंडिया को चांद तक पहुंचाया। वैज्ञानिकों ने तपस्या से विश्वास कमाया है। चंद्रयान 2 के पदचिन्हों वाली जगह का नाम तिरंगा रखा है। चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखा है। जब शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है और जब शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी।
12:38 PM, 26-Aug-2023

'चंद्रयान-3 की सफलता से देश में उत्सव का माहौल'

पीएम मोदी ने कहा कि चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। चांद पर पानी होने की पुष्टि करने वाला भारत पहला देश। चांद पर पहुंचने वाला भारत चौथा देश। चंद्रयान-3 की सफलता से देश में उत्सव का माहौल है। आज सुबह बंगुलरू में वैज्ञानिकों से मिला। चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को नया नाम दिया है। शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है। भारत विज्ञान में ग्लोबल लीडर बनेगा।
12:33 PM, 26-Aug-2023

चंद्रयान-3 की सफलता पर देश को गर्व: जेपी नड्डा

पीएम मोदी के दिल्ली आगमन पर जेपी नड्डा समेत समेत नेताओं ने प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में मिशन सफल हुआ। पीएम मोदी की अगुवाई में देश का विकास हो रहा है। चंद्रयान-3 की सफलता पर देश को गर्व है।
12:25 PM, 26-Aug-2023

पीएम का किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता पालम एयरपोर्ट के बाहर जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। जेपी नड्डा, मनोज तिवारी, हंसराज हंस समेत कई बड़े नेताओं ने पीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:15 PM, 26-Aug-2023

दिल्ली पहु्ंचे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद हैं। 
11:47 AM, 26-Aug-2023

पीएम ने ISOR टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की

दिल्ली आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISOR टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की।
11:34 AM, 26-Aug-2023

चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के पोस्टर लगाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पालम हवाई अड्डे के पास चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के पोस्टर लगाए गए हैं।
11:13 AM, 26-Aug-2023

विदेश दौरे के बाद सीधे बेंगलुरु पहुंचे पीएम मोदी

दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगलूरू के एचएएल हवाई अड्डे पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए एक नया नारा दिया- ‘जय विज्ञान-जय अनुसंधान’। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed